{"_id":"c898e8ab25570106ea9c77ee6c8d537b","slug":"baba-ramdev-praised-mufti-mohammad-iliyas-in-vrindavan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मुफ्ती ने खड़ी की देश में भाईचारे मिसाल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मुफ्ती ने खड़ी की देश में भाईचारे मिसाल’
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Sat, 21 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमारे देवी देवताओं में अपने पैंगबर देखने वाले मुफ्ती ने इस देश में भाईचारे की नई मिसाल खड़ी की है। यह बात शुक्रवार को धर्मनगरी पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने कही।
प्रेम मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना के बाद योगगुरु ने पत्रकारों से वार्ता की और कहा कि जमीयत उलमा बलरामपुर के सरपरस्त मुफ्ती मोहम्मद इलियास ने क्या गलत कहा है। वह बुद्धिजीवी मुसलमान हैं। दुनिया में सबसे प्राचीन ग्रंथ वेद हैं और नया ग्रंथ कुरान है। वेद की महत्ता को विश्व ने सम्मान दिया है।
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खान और राज्यपाल राम नाईक के बीच चल रहे विवाद पर बाबा रामदेव ने कहा कि वह आज प्रेम के इस मंदिर से किसी के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। वे यहां केवल प्रेम और भाईचारे की बात करने आए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जगद्गुरु कृपालु महाराज ने विश्व को प्रेम मंदिर के जरिए प्रेम का संदेश दिया है। इस अवसर जगद्गुरु कृपालु महाराज के पौत्र रामानंद त्रिपाठी, कृष्णानंद त्रिपाठी और प्रेमानंद त्रिपाठी ने योगगुरु का स्वागत किया।