फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Acid drinker dies during treatment due to domestic dispute

Mathura: तेजाब पीने वाली अनीता दो माह बाद हार गई मौत से जंग, पति ने काफी इलाज कराया, लेकिन न बच सकी जान

Sun, 26 May 2024 03:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 May 2024 03:54 PM IST
सार

घर की कलह से परेशान महिला ने तेजाब पी लिया था। पति ने उसका काफी उपचार कराया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। हालांकि मायके वालों ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस जांच में आत्महत्या की बात सामने आई थी। 

 

विज्ञापन
Acid drinker dies during treatment due to domestic dispute
विवाहिता ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में घरेलू कलह में दो माह पहले तेजाब पीने वाली महिला ने शुक्रवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के माता-पिता ने ससुरालियों पर तेजाब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अनीता उर्फ ओमवती पुत्री रामवीर गौतम निवासी नेरा, बलदेव की शादी 2014 में बलवंत नगर थाना हाईवे क्षेत्र में रहने वाले विक्रम के साथ हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि दो माह पहले अनीता ने तेजाब पी लिया। परिवार में पति व दो बच्चे हैं। पति उपचार करा रहा था। उसे दिखाने के लिए शनिवार को जयपुर जाना था। मगर, इससे पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इधर, मायके पक्ष का आरोप है ससुरालीजनों द्वारा अनीता को तंग किया जाता था। ससुराल वालों ने उसे जबरन तेजाब पिला दिया। उसकी हालत में काफी सुधार था। उसको दिखाने के लिए जयपुर ले जाने की बात चल रही थी, लेकिन रात में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इंस्पेक्टर हाईवे उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या का मामला है। मायके पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed