{"_id":"620bc4d6fc59a1256d1d5d95","slug":"accused-could-not-appear-from-bijnor-jail-mathura-news-mtr5132372193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर जेल से आरोपी नहीं हो सका हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर जेल से आरोपी नहीं हो सका हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सात वर्ष पूर्व मथुरा जेल में ब्रजेश मावी और राजेश टोंटा के गैंग के बीच हुए गैंगवार के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) की अदालत में बिजनौर जेल का आरोपी हाजिर नहीं हो सका। इस कारण अदालत ने निर्णय को २१ फरवरी के लिए टाल दिया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात रहे मेरठ के ब्रजेश मावी की १० सितंबर को हाथरस के राजेश टोंटा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मावी की हत्या के मामले में हाथरस निवासी राजेश टोंटा, लारेंस, राज कुमार शर्मा, राजू, गुट्टन, ओम प्रकाश, नईम, संजू,गोपाल शर्मा जेल में थे। इसी दौरान जेल में बंद आगरा के कुख्यात अक्षय सोलंकी, बिरला मंदिर निवासी दीपक वर्मा, अलीगढ़ निवासी दीपक मीना, विमल और राजेश टौंटा गैंग के बीच १७ जनवरी २०१५ को मथुरा जेल में फायरिंग हो गई।
इसमें अक्षय सोलंकी की मौत हो गई और राजेश टोंटा, संजू और राज कुमार शर्मा घायल हो गए। केस में विगत एक फरवरी को अदालत ने निर्णय के लिए १५ फरवरी की तारीख तय की। मंगलवार को अदालत में अन्य आरोपियों के संग बिजनौर जेल से दीपक मीणा व आगरा जेल से आरोपी लारेंस को भी हाजिर होना था। आरोपी लारेंस तो मंगलवार को अदालत में हाजिर हुआ लेकिन बिजनौर जेल से दीपक मीणा नहीं आ सका। इस कारण अदालत अपना निर्णय नहीं सुना सकी।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह ही बिजनौर पुलिस की ओर से सूचना दी गई कि पुलिस बल न होने के कारण दीपक मीणा अदालत मेें हाजिर नहीं हो सकेगा। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम ने बिजनौर एसएसपी को पत्र लिखकर अभियुक्त दीपक मीणा को आगामी २१ फरवरी को अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं। एडीजीसी सूर्यवीर सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक मीणा के अदालत में हाजिर न होने के कारण निर्णय नहीं हो सका। अब २१ फरवरी को इस मामले में कोर्ट निर्णय देगी।