फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A group of monkeys attacked a student at Dhauli Pyaau

Mathura News: स्कूल जा रहे मासूम पर बंदरों ने किया हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे घरवाले

Sat, 10 May 2025 12:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 May 2025 12:42 PM IST
सार

मथुरा में बंदरों ने स्कूल जा रहे कक्षी तीसरी के छात्र पर हमला कर दिया। जब तक लोगों ने उसे बचाया, तब तक बंदरों ने उसे बुरी तरह जख्मी कर डाला। मासूम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
A group of monkeys attacked a student at Dhauli Pyaau
दीवार पर बैठा बंदर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मथुरा के धौली प्याऊ क्षेत्र स्थित गली गंगा सिंह में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं। बंदरों का झुंड लगातार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहा है। शुक्रवार की सुबह स्कूल जाते तीसरी कक्षा के छात्र पर बंदरों ने हमला कर दिया। जब तक स्थानीय लोग बच्चे को बचाने के लिए दौड़ते छात्र हमले में घायल हो गया। स्थानीय लोग लहूलुहान हालत में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे और परिजन को जानकारी दी।
विज्ञापन

 

गली गंगा सिंह निवासी अरविंद बंसल ने बताया कि सुबह और शाम को बंदरों का झुंड आता है और लोगों पर हमला करता है। पूरे दिन बंदर नगर निगम के पार्क में बैठे रहते हैं। शुक्रवार को नगला भोलानाथ नारायण पुरी निवासी कक्षा तीसरे के छात्र गौरव पर हमला बोल दिया। गौरव सुबह नारायण पुरी स्कूल में पढ़ने के लिए जा रहा था। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े तो बंदरों ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक स्थानीय लोग डंडा आदि लेकर आए बंदरों ने झुंड ने बच्चे की सिर को लहूलुहान कर दिया। स्थानीय निवासी उमेश भारद्वाज, नितिन कौशिक, राजेंद्र कुमार, विनोद यादव, राकेश चतुर्वेदी, मनीष पांडेय आदि ने नगर आयुक्त से बंदरों से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed