फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Youths going to attend a wedding died in a road accident

Mainpuri News: शादी में शामिल होने जा रहे युवकों की सड़क हादसे में मौत

Tue, 17 Feb 2026 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youths going to attend a wedding died in a road accident
एटा। शादी समारोह में शामिल होने ननिहाल जा रहे बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इसकी वजह से एक की मौके पर तो दूसरे की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव धनीपुर थाना महुआ खेड़ा जिला अलीगढ़ निवासी शेर सिंह ने बताया कि रविवार की देर शाम बेटा बंटी (28) अपने दोस्त धीरज (27) के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकला था। दोनों युवक बाइक से ननिहाल रजपुरा लखौरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी जा रहे थे। रास्ते में हाईवे पर मलावन थाना क्षेत्र में जवाहरपुर तापीय परियोजना स्थल मार्ग के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फोन करके परिजन को सूचना दी। उनके पहुंचने के बाद सोमवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्थान पर अक्सर होते हैं हादसे
स्थानीय ग्रामीण राजेश प्रताप ने बताया कि हाईवे से जवाहरपुर तापीय परियोजना के लिए जाने वाले रास्ते के कट पर अक्सर हादसा हो जाता है। हाईवे से रास्ते के लिए कट है मगर किसी प्रकार का कोई संकेतक चेतावनी के बोर्ड न होने के कारण हादसा हो जाता है। मामले में यातायात प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि यहां चेतावनी बोर्ड और संकेतक लगाया जा रहा है। हादसा सबसे बड़ा कारण लोगों का विपरीत दिशा से आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed