{"_id":"668927e9fc0d1599400aaa75","slug":"young-man-died-after-being-struck-by-lightning-in-mainpuri-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: युवक पर बिजली गिरने से हो गई मौत, घर के बाहर मवेशी बांधते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: युवक पर बिजली गिरने से हो गई मौत, घर के बाहर मवेशी बांधते समय हुआ हादसा
Sat, 06 Jul 2024 04:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 06 Jul 2024 04:48 PM IST
सार
मैनपुरी में युवक पर बिजली गिरने से मौत हो गई। घर के बाहर मवेशी बांधते समय यह हादसा हुआ। घटना से घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की देर शाम घर के बाहर मवेशी बांध रहे युवक पर बिजली गिर गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
घटना करहल थाना क्षेत्र के गांव तालिबपुर की है। गांव निवासी संदीप कुमार यादव (35) शुक्रवार की देर शाम हल्की बारिश होने पर मवेशियों के घर बाहर बांधने के लिए गया था। भैंस को बांधने के दौरान तेज बारिश शुरू हो गई और तेज धमाके के साथ उस पर बिजली गिर गई।
विज्ञापन
बिजली गिरने से संदीप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। संदीप की मौत के बारे में पता लगते ही घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मृतक परिजन से जानकारी ली। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे में युवक की मौत के घर में चीख पुकार मची हुई है। माता पिता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।