फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man died after being hit by train in Mainpuri while three people were injured in other accidents

Mainpuri News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान; हादसों में तीन घायल

Sun, 24 Sep 2023 09:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Sep 2023 09:41 PM IST
सार

मैनपुरी में ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं अन्य हादसों में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
young man died after being hit by train in Mainpuri while three people were injured in other accidents
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में थाना घिरोर क्षेत्र के कोसमा स्टेशन के पास शनिवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पहचान न होने के चलते पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कोसमा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास मिले शव की पहचान को लेकर लोगों से पूछताछ की। कोई भी पहचान नहीं कर सका। युवक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास रही होगी। सिर, मुंह, हाथ आदि स्थानों पर चोट के निशान थे। मृतक के हाथ पर रंजना चंदन लिखा हुआ है। शिनाख्त न होने के चलते पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया। रविवार को भी कोई पहचान करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- वीडियो: जिन डंडों से चीनी सैनिकों ने गलवां घाटी पर बोला था हमला, उसी तरह के डंडे लेकर आए थे सत्संगी

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर हुए घायल

थाना कुर्रा क्षेत्र में शनिवार की इटावा जाने वाले मार्ग पर ट्रैक्टर से गिरकर दो मजदूर घायल हो गए। शनिवार को एक ट्रैक्टर ईंट लेकर किशनी क्षेत्र में आया था। ईंट उतारने के बाद मजदूर ट्राली में बैठ कर वापस लौट रहे थे। देर रात अचानक ढाला खुल गया और दोनों मजदूर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को साथी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। 

एक्सप्रेसवे पर पलटी पिकअप, दो घायल

करहल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार की रात किसी वाहन की टक्कर लगने के बाद पिकअप पलट गई। हादसे में चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात टाइल्स पेटियां लादकर एक पिकअप आगरा से कन्नौज जा रही थी। 

यह भी पढ़ेंः- आगरा में बवाल: पुलिस पर भारी पड़े संत्सगी, लाठी-डंडों के हमले से एसओ सहित कई पुलिसकर्मी घायल, बैकफुट पर पुलिस

थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 88.200 किमी पर पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पिकअप पलट गई। हादसे में चालक अबरुददीन निवासी लाडमाडा थाना जगदीशपुर आगरा और दौजीराम निवासी सिकरा थाना फतेहाबाद आगरा घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed