आगरा में बवाल: पुलिस पर भारी पड़े संत्सगी, लाठी-डंडों के हमले से एसओ सहित कई पुलिसकर्मी घायल, बैकफुट पर पुलिस
आगरा में अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस-प्रशासन की टीम पर राधास्वामी सत्संग सभा सत्संगियों ने हमला बोल दिया। सत्संगियों ने चारो तरफ से पुलिस को घेरकर लाठी-डंडे और पत्थर बरसाए। इसमें सीओ सहित पुलिसकर्मी घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा के दयालबाग क्षेत्र में राधास्वामी सत्संग सभा के अवैध कब्जा कर बनाए गेट को रविवार को तोड़ने पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम पर सत्संगियों ने हमला बोल दिया। पुलिस को चारों ओर से घेरकर पथराव किया। इसमें चार पुलिसकर्मियों समेत 20 लोग घायल हो गए।
दरअसल, शनिवार को प्रशासन ने टेनरी पर गेट नंबर आठ और श्मशान घाट रोड पर बनी दीवार और गेट को ढहाया था, लेकिन दो बार ढहाने के बाद रात में सत्संगियों ने गेट और तार लगा दिए थे। पथराव में नगर निगम का बुलडोजर, ट्रक और ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। इस मामले में भी प्रशासन और पुलिस की ओर से सत्संगियों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है।
Agra News: अवैध कब्जा वाली जगह पर बड़ी संख्या में मौजूद सत्संगी
जिला प्रशासन ने शनिवार को दयालबाग में राधास्वामी सत्संग सभा की ओर से सड़कों को घेरकर बनाए गए छह गेट तोड़े थे। जिसमें 16 बीघा नौ बिस्वा जमीन खाली कराई गई थी। सत्संग सभा ने रात में फिर गेट लगा दिए, कंटीले तारों की बाड़ लगा दी। रविवार सुबह सत्संगियों को गेट नंबर आठ टेनरी पर पहुंचने के लिए मैसेज जारी किए गए।
Agra News: पुलिस के सामने लाठी का प्रदर्शन करती महिला सत्संगी
पुलिस प्रशासन शाम को चार बजे जब फिर से गेट तोड़ने के लिए पहुंचा तो हजारों सत्संगी पहुंच गए। कइयों के हाथों में हथियार थे। बुलडोजर आगे बढ़ते ही सत्संगियों ने पथराव शुरू कर दिया। आरोप है कि महिलाओं और बच्चों को आगे रखकर सत्संगियों ने पुलिस और प्रशासन पर पत्थर चलाए।
Agra News: दयालबाग जाने वाला रास्ता रोका गया
पुलिसकर्मी, अधिकारी, मीडियाकर्मी घायल
महिलाओं ने बुलडोजर और ट्रक के शीशे तोड़ दिए। नगर निगम के ड्राइवर को पीटा। घायल पुलिसकर्मियों समेत अधिकारियों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, मीडियाकर्मी भी पथराव में लहूलुहान हो गए। जवाब में पुलिस ने सत्संगियों को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। सत्संगियों के परिसर में ऐसे कंटीले तारों के हथियार मिले हैं, जैसे चीनी सेना ने गलवां घाटी में भारतीय सेना पर हमले के लिए इस्तेमाल किए थे।
Agra News: कब्जा वाले स्थान पर नारेबाजी करते सत्संगी
सोमवार तक का दिया वक्त
बवाल के बाद पुलिस मौके से चली आई। इस मामले में प्रशासन ने राधास्वामी सत्संग सभा से टकराव की जगह तहसील आकर कागजात दिखाने के लिए सोमवार तक का वक्त दिया है। घायल पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने थाना न्यू आगरा में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है
Agra News: सत्संगियो पर लाठी बरसाती पुलिस
बुलडोजर के सामने अड़े, नहीं तोड़ने दिया गेट
पुलिस टेनरी के गेट के सामने बुलडोजर लेकर पहुंची। प्रशासनिक टीम की कोशिश थी कि गेट को हटा दिया जाए मगर सत्संगी महिलाएं, बच्चों के साथ गेट के सामने सत्संग करने लगे। समझाने और धमकाने के बाद भी टस से मस नहीं हुए। पुलिस का ध्यान भटकाकर गेट पर हजारों की संख्या में सत्संगी पहुंच गए। इस पर पुलिस ने जानमाल के नुकसान की आशंका को देखते हुए गेट से बुलडोजर को हटवा लिया।
Agra News: सत्संगियों के आक्रोशित होने के बाद पुलिस बैकफुट