फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Many policemen injured in attack by satsang of Radha Soami Satsang Sabha in Agra

वीडियो: जिन डंडों से चीनी सैनिकों ने गलवां घाटी पर बोला था हमला, उसी तरह के डंडे लेकर आए थे सत्संगी

Mon, 25 Sep 2023 03:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Sep 2023 03:54 PM IST
सार

आगरा में स्वामी सत्संग सभा के सत्संगियों और पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ। इस दौरान जिन डंडों से चीनी सैनिकों ने हमला बोला था, उसी तरह के डंडे लेकर सत्संगी दिखाई दिए। वह पुलिस पर भारी पड़ गए। 

विज्ञापन
Many policemen injured in attack by satsang of Radha Soami Satsang Sabha in Agra
जिन डंडों से चीनी सैनिकों ने गलवान घाटी पर बोला था हमला, उसी तरह के डंडे लेकर आए थे सत्संगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की शाम राधा स्वामी सत्संग सभा के सत्संगियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। सत्संगी पूरी तैयारी के साथ आए थे। हैरान करने वाली बात यह रही कि सत्संगियों के पास वैसे ही डंडे थे जैसे चीनी सैनिकों ने भारतीय सेना पर हमला करते समय उपयोग किया था। उसी तरह के बनाए गए डंडों से सत्संगियों ने पुलिस पर हमला बोला। इसमें एसओ जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

विज्ञापन


दयागबाग क्षेत्र में दो-तीन घंटों तक पुलिस व सत्संगी आमने-सामने रहे। कई बार दोनों के बीच कहासुनी हुई तो कई बार नारेबाजी हुई। इसके बाद सत्सगिंयों ने पुलिस टीम की क्षमता का आंकलन करते हुए उन पर हमला बोल दिया। सेना की ड्रेस पहने हुए महिला सत्संगी पुलिस टीम के सामने लाठियों का प्रदर्शन करती रहीं। कई सत्संगी पुरुष भी सेना की वर्दी पहने हुए पकड़े गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आगरा में बवाल: पुलिस पर भारी पड़े संत्सगी, लाठी-डंडों के हमले से एसओ सहित कई पुलिसकर्मी घायल, बैकफुट पर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्संगियों ने जिस तरह से पुलिस पर हमला बोला और भारी पड़े। वह प्रशिक्षित हमलावरों से कम नहीं दिख रहे थे। कई लोग पत्थरबाजी कर रहे थे। तो कई लाठियां भांज रहे थे। लाठी और पत्थर लगने के बाद पुलिसकर्मी घायल हुए तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इसके कुछ देर बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई। वह सत्संगियों द्वारा 24 घंटे में जमीन के कागज तहसील में दिखाने की बात कहकर वापस लौट गई।   

Many policemen injured in attack by satsang of Radha Soami Satsang Sabha in Agra
Agra News: सत्संगियों द्वारा लाया डंडा दिखाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सत्संगियों ने पहले पुलिस को कागजों में उलझाया और उसके बाद एकदम से घेराबंदी कर दी। सत्संगियों की यह रणनीति भी पुलिस पर भारी पड़ी। पुलिस जब टेनरी गेट तक बुलडोजर लेकर पहुंची तब सत्संगियों की संख्या कम थी। सत्संग सभा के पदाधिकारी कागज दिखाने लगे। इसमें समय गुजरता गया और सत्संगी अपनी संख्या बढ़ाते गए। पुलिस यह रणनीति समझ नहीं पाई और तीन तरफ से घिर गई।

यह भी पढ़ेंः- सत्संगियों की शासन को चुनौती : जिस अवैध कब्जे पर दिन में चला बुलडोजर वहां रात में फिर लगाया गेट, जड़ दिया ताला

रविवार शाम करीब 4:30 बजे फोर्स टेनरी गेट दयालबाग पहुंचा। गेट बंद था और कुछ सत्संगी अंदर थे। कहासुनी होने लगी। सत्संग सभा के कुछ पदाधिकारी कागज लेकर आए और प्रशासनिक अधिकारियों को दिखाने लगे। आधे घंटे का समय इसमें गुजर गया। तब तक हजारों सत्संगी आ पहुंचे। 

यह भी पढ़ेंः- सुबह धमकी वाला मैसेज शाम को हमला: 'धधक रहा लावा, कहीं तो निकलेगी आग, सत्संगियों का कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाया'

करीब 6 बजे तक पोइया घाट और दयालबाग कॉलेज की तरफ से भी सत्संगी आ पहुंचे। फोर्स को तीन तरफ से घेर लिया। शाम 6.30 बजे पुलिस ने आखिरी बार पूरी ताकत से गेट हटाने का प्रयास किया। इस पर सत्संगियों ने पथराव कर दिया। 

दोनों तरफ से पथराव, लाठी-डंडे चलने से एक मीडियाकर्मी सहित 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। तभी सत्संगी भजन गाने लगे। आखिर में सत्संगियों को सोमवार तक कागज दिखाने की मोहलत देकर फोर्स लौट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed