{"_id":"58cec4714f1c1bb6681a1907","slug":"yogee-jindaabaad-aur-aaeees-murdaabaad-ke-lage-naare","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी जिंदाबाद और आईएस मुर्दाबाद के लगे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी जिंदाबाद और आईएस मुर्दाबाद के लगे नारे
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार का गठन होते ही भाजपाई खुशी से झूम उठे। रविवार को कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ नारेबाजी की। भारत माता की जय, वंदे मातरम, भाजपा जिंदाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, आईएसआईएस मुर्दाबाद के नारे लगाए।
राष्ट्रीय ध्वज, केसरिया, भाजपा के झंडे हाथों में लिए कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई। मिठाई बांटकर आतिशबाजी चलाई। सौरभ चौहान के नेतृत्व में बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने करहल चौराहे पर एकत्रित होकर नारेबाजी की। बाइक सवार कार्यकर्ता जुलूस के रूप में करहल रोड, बड़ा चौराहा, कृष्णा टाकीज रोड, घंटाघर चौराहा, लेनगंज, तांगा स्टेंड, क्रिश्चियन तिराहा, स्टेशन रोड, भावंत चौराहा, रेलवे स्टेशन होते हुए करहल चौराहे पहुंचे। करहल चौराहे पर आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया। पुलिस बल रास्ते भर जुलूस के आगे पीछे रहा।
गांव टिंडौली में भाजपा की सरकार बनने का जश्न अबीर गुलाल उड़ाकर मनाया गया। स्कूल परिसर में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से टीवी पर शपथ ग्रहण समारोह देखा। योगी के शपथ लेते ही युवाओं ने आतिशबाजी चलाई। इस मौके पर राजकुमार मिश्र, देवेंद्र नाथ पांडेय, नन्ने पांडेय, रामनरेश, अमित चौहान, लव चौहान, कुश चौहान, अजित चौहान, सौरभ चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
बेवर में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही रामलीला मैदान के निकट भाजपा नेता मनोज दीक्षित के प्रतिष्ठान पर मिष्ठान वितरित कर हर्ष जताया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सुमित सिकरवार, उत्कर्ष दीक्षित, हरिओम बैस, अमन पांडेय, इशांत सिंह, सचेंद्र बैस, बॉबी सिंह आदि मौजूद रहे।
कुरावली में भआतिशबाजी चलाकर हर्ष जताया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-बाजे पर थिरकते हुये बाजार में जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल युवाओं ने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी, केंद्र में मोदी, प्रदेश में योगी के नारे लगाए। गल्ला मंडी से शुरू हुआ जुलूस सदर बाजार, जीटी रोड, घिरोर रोड होकर सदर बाजार पहुंचकर समाप्त हुआ। कार्यकर्ता राजीव महाजन, विनोद शर्मा, अजय सिंह कुशवाह, धर्मेंद्र वर्मा, राहुल प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कश्यप, युगल राठौर, चंदन भदौरिया, आकाश गुप्ता, सुनील यादव आदि मौजूद थे। ग्राम शरीफपुर में सुनील यादव, मुरारीलाल शाक्य, राजपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, आदेश, पुष्पेंद्र सिंह श्रीवास्तव, कंचन सिंह आदि ने मिठाई बांटी।