फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   unknown people dug pit and buried dead body In Mainpuri which has sparked discussions among people

UP News: कार से आए लोगों ने जल्दबाजी में गड्ढा खोदा, शव दफनाया और नमक छिड़का; चले गए...ग्रामीणों में चर्चा तेज

Sat, 14 Sep 2024 09:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Sep 2024 09:37 PM IST
सार

मैनपुरी में कुछ लोग कार से आए। उन्होंने जल्दबाजी में गड्ढा खोदा। इसके बाद साथ लाए एक शव दफनाया। उस पर नमक छिड़का। फिर वहां से चले गए। ग्रामीणों में चर्चाएं तेज हैं। 

विज्ञापन
unknown people dug pit and buried dead body In Mainpuri which has sparked discussions among people
शव दफनाने के बाद मिट्टी डालकर बंद किया गया गड्ढा। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की शाम एक कार आकर रुकी। उसमें से उतरे कुछ लोग जल्दबाजी में पटरी के नीचे उतरे। वहां पर गड्ढा खोदने के बाद किसी का शव दफना दिया। शव जल्द ही नष्ट हो जाए, इसके लिए कई पैकेट नमक भी डाला। लोग कौन थे और शव किसका था। इसको लेकर अब ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन


दन्नाहार थाना क्षेत्र में कुछ लोग द्वारा एक शव को चोरी छिपे दफनाए जाने की घटना सामने आई है। इसके बाद ग्रामीणों में चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। सीतापुर जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार की शाम कुछ पशु पालक बकरियां चरा रहे थे। तभी देखा कि एक कार मार्ग पर आकर रुकी। उसमें एक महिला सहित पांच लोग उतरे। 
विज्ञापन


सभी लोग पटरी के नीचे चले गए। वहां इन लोगों ने जल्दबाजी में एक बड़ा गड्ढा खोदा। कपड़े में लपेटकर लाए शव (संभवत: किसी बच्चे का शव) दफनाने के बाद तुरंत ही वहां से चले गए। शव दफनाने के बाद जल्द नष्ट करने के नमक के कई पैकेट भी डाले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जो लोग आए थे, वह लोग क्षेत्र के नहीं थे। वह कौन लोग थे, किसका शव दफना कर गए हैं। ऐसे कई सवाल ग्रामीणों के बीच अब चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed