फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two patients died who suffering from fever and diarrhea in Mainpuri

नहीं थम रहा बुखार का कहर: मैनपुरी में डायरिया और सांस की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों की मौत; 27 किए गए भर्ती

Tue, 17 Oct 2023 07:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Oct 2023 07:19 PM IST
सार

मैनपुरी में डायरिया और सांस की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत में 27 मरीजों को भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
Two patients died who suffering from fever and diarrhea in Mainpuri
मैनपुरी जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को बुखार के साथ सांस और डायरिया से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। यहां जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। 27 मरीजों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें भर्ती किया गया है। डायरिया और सांस की दिक्कत से पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के गांव तिलियानी निवासी 81 वर्षीय बलवीर सिंह को पिछले कुछ दिनों से डायरिया की दिक्कत थी। परिजन ने सोमवार की रात उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: 'प्यार में लूट ली आबरू', पहले खाया विषाक्त...फिर ट्रेन के आगे लगाई छलांग, आपबीती बताते हुए फफक पड़ी महिला
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के कचहरी रोड चौधरी पेट्रोल पंप के निकट निवासी अनिल कुमार की 65 वर्षीय पत्नी राकेश कुमारी को सोमवार की रात अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः- Mathura: श्री राम की बरात का भव्य आयोजन, जगह-जगह आरती उतारकर लोगों ने अपने प्रभु का किया स्वागत

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 46 मरीजों की जांच कराई गई। इसमें से दो मरीज डेंगू पॉजिटिव निकले। जिन्हें परिजन ने निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बुखार के मरीजों को उपचार के लिए सीएमएस डॉ. मदनलाल ने इंडोर वार्ड का निरीक्षण किया। सीएमएस ने निर्देश दिए कि बुखार के मरीजों की बेहतर देखभाल की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed