फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman tried to commit suicide by jumping in front of train at Etah railway station

UP: 'प्यार में लूट ली आबरू', पहले खाया विषाक्त...फिर ट्रेन के आगे लगाई छलांग, आपबीती बताते हुए फफक पड़ी महिला

Tue, 17 Oct 2023 05:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Oct 2023 05:05 PM IST
सार

दिल्ली की रहने वाली महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने उसकी आबरू लूट ली। परेशान होकर उसने पहले विषाक्त खाया फिर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। हालांकि वह बच गई। आपबीती बताते हुए वह फफककर रो पड़ी। 

विज्ञापन
Woman tried to commit suicide by jumping in front of train at Etah railway station
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर करीब 11 बजे एक महिला ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की रफ्तार धीमी थी और चालक की सूझबूझ से उसकी जान बच गई। जीआरपी ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने जो आपबीती बताई, वह हैरान करने वाली थी। उसने पहले विषाक्त पदार्थ खाया था, फिर ट्रेन के आगे कूदी था। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह मालगाड़ी आई थी। उसका इंजन माल गोदाम की ओर गया था। इसी समय एक महिला ने इंजन के आगे छलांग लगा दी। इंजन की गति धीमी थी। इस पर चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर उसे रोक लिया। इससे उसकी जान बच गई। पूछताछ में उसने जो बताया उसे सुनकर सब लोग हैरान रह गए। 

विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है। कासगंज जिले के गांव फरीदपुर निवासी नीरज यादव से उसके प्रेम संबंध हैं। चार दिन पहले नीरज शादी का झांसा देकर उसे लेकर गांव आया था। इसके बाद चार दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को घुमाने के बहाने वह उसे कासगंज से एटा लेकर आया। 

यहां सुबह करीब आठ बजे रेलवे स्टेशन पर बैठाकर गायब हो गया। काफी देर होने पर उसकी तलाश की लेकिन हीं पता नहीं चला। तब उसे समझ में आया कि उसके साथ धोखा हुआ है। उसने जान देने के लिए पहले विषाक्त पदार्थ खाया। इसके बाद ट्रेन के इंजन के सामने कूद गई। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

बताए गए नाम पता पर नहीं है कोई युवक

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने जिस गांव का जिक्र किया है। वहां पर पुलिस भेजकर जांच कराई गई। लेकिन उस गांव में यादव जाति के लोग नहीं रहते हैं। और न हीं नीरज नाम का कोई युवक है। संभावना जताई जा रही है कि युवक ने अपना नाम और पता गलत बताया होगा। इसके अलावा एक अन्य गांव बताया वहां पर भी युवक की पुष्टि नहीं हो पाई।

परिजनों को बुलाकर की जाएगी सुपुर्द

थाना प्रभारी ने कहा कि महिला अपना नाम पता भी नहीं बता रही है। इसकी वजह धोखा मिलना है। वह अपने परिजन के सामने नहीं जाना चाहती। लेकिन, विश्वास में लेकर परिजन को बुलाकर सुपुर्द किया जाएगा। युवक के बारे में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed