फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SP MLA along with farmers sat on dharna in protest against power cut in Mainpuri

बिजली कटौती: मैनपुरी में किसानों के साथ सपा विधायक धरने पर बैठे, बोले- सिंचाई न हो पाने से फसलें हो रहीं खराब

Thu, 17 Aug 2023 06:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 06:26 PM IST
सार

मैनपुरी में अघोषित बिजली कटौती से परेशान होकर किसान धरने पर बैठ गए। जानकारी होने पर सपा विधायक ने भी किसानों को समर्थन दिया। उसने साथ वह भी धरने पर बैठ गए। कहा कि सिंचाई न हो पाने से फसलें खराब हो रही हैं।

विज्ञापन
SP MLA along with farmers sat on dharna in protest against power cut in Mainpuri
बिजली कटौती: मैनपुरी में किसानों के साथ सपा विधायक धरने पर बैठे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बिजली विभाग के जागीर फीडर से अघोषित विद्युत कटौती और किसानों को समय से बिजली न मिलने के विरोध में किशनी से सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया के साथ भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी जागीर फीडर पर किसानों के साथ धरने पर बैठ गए। विधायक ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन


विधायक किशनी ने आरोप लगाया कि किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों को समय से बिजली नहीं मिल रही है। समय से बिजली न मिलने के कारण फसलों की सिंचाई नहीं हो पाती है। किसानों के नलकूपों के बिल ज्यादा आ रहे हैं। शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं का बिजली का बिल बराबर कर दिया गया है। यूनिट रेट बराबर होने से ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिजली का बिल जमा करने में समस्याएं आएंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra News: चकबंदी प्रक्रिया से आक्रोशित किसान हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा, बोला-पैसे लेकर अधिकारी कर रहे खेल
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि इन समस्याओं का समाधान करने के लिए कई बार ज्ञापन दिए गए लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। भारतीय किसान यूनियन के राजा ठाकुर ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक धरना जारी रहेगा। जरूरत पड़ेगी तो किसान मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ेंः- कारोबारी की मौत का मामला: गेस्ट हाउस में मिली कोल्डड्रिंक की बोतल, ग्लास और कीटनाशक की शीशी; शक की सुई गहराई

सहदेव सिंह ग्राम प्रधान, घनश्याम दिवाकर, महेंद्र यादव, सूरज सिंह यादव, अजय यादव, संजय यादव, संतोष यादव, साबिर अली, सरजू फौजी, राजवीर सक्सेना, महेश चौहान, अमित राजपूत, प्रमोद यादव, वीरपाल सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed