फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   police went to guest house and collected evidence from spot In case of death of businessman in Firozabad

कारोबारी की मौत का मामला: गेस्ट हाउस में मिली कोल्डड्रिंक की बोतल, ग्लास और कीटनाशक की शीशी; शक की सुई गहराई

Thu, 17 Aug 2023 06:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 06:03 PM IST
सार

फिरोजाबाद में कारोबारी की मौत के मामले में पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस दौरान गेस्ट हाउस में कोल्डड्रिंक की बोतल, ग्लास और कीटनाशक की शीशी मिली। 

विज्ञापन
police went to guest house and collected evidence from spot In case of death of businessman in Firozabad
Firozabad News: कारोबारी की मौत के बाद थाने में पुलिस से वार्ता करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जनरल मर्चेंट कारोबारी की विषाक्त पदार्थ सेवन करने से मौत हो गई। मामले में परिजन द्वारा भाई और भतीजों पर आरोप लगाए गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल की फोरेंसिक टीम से जांच कराई। टीम गेस्ट हाउस पहुंची और निरीक्षण किया तो वहां एक कोल्डड्रिंक की बोतल, एक खाली ग्लास (जिसमें थोड़ी कोल्डड्रिंक पड़ी थी) मिले। 

विज्ञापन


वहीं पास में ही एक लेथाल (हेवी कीटनाशक) की शीशी भरी हुई रखी थी। एक पैकेट में अन्य कीटनाशक भरा हुआ था। इसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। ग्लास में मिली कोल्डड्रिंक को सैंपल के लिए रखा है। हालांकि इस दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मथुरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य: कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक विक्रम सिंह तोमर का परिवार काफी धनाड्य परिवार था। उनके पिता स्व. राधेश्याम का नगर के जाने-माने स्वर्णकारों में नाम था। राधेश्याम की मौत के बाद परिवार में विघटन प्रारंभ हो गया। कई वर्ष पूर्व पुलिस गेस्ट हाउस में छापा मार कार्रवाई की थी। इसके बाद उसके बड़े भाई ने इसी गेस्ट हाउस में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद विक्रम ने की भी उसी गेस्टहाउस में मौत हुई है। 

हालांकि इस बार मृतक की पत्नी और बच्चे अपने ही ताऊ और ताऊ के लड़कों पर पिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक की बेटी का आरोप है कि उसके पिता ताऊ के लड़कों के डराने और धमकाने के कारण तनाव में थे और कई दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे। आरोप है कि उसके पिता ने उक्त लोगों की वजह से ही यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़ेंः- Agra News: शरीर और आंख में दर्द के बाद बुखार की दस्तक, इसे कैसे करें ठीक; जानें डॉक्टर की सलाह

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक विक्रम को दो बेटा और एक बेटी है। बड़ी बेटी आरुषी तोमर, बेटा अभिनव और कृष्ण कुमार तोमर हैं। तीनों बच्चे पढ़ रहे हैं। पिता की मौत के बाद मृतक की पत्नी सीमा तौमर पर अब तीनों बच्चों के शादी समारोह और नौकरी आदि की जिम्मेदारी उसके कंधों पर बढ़ गई है। कारोबारी की मौत के बाद से नगर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

यह है पूरा मामला

मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार मोहल्ले का है। यहां के रहने वाले विक्रम तोमर (47) बुधवार को अचेत अवस्था में तोमर गेस्ट हाउस में पड़े मिले। जानकारी होने पर बेटा अभिनव मौके पर पहुंचा। यहां पिता को जमीन पर पड़ा देखा। इस पर उसने अन्य परिजन को सूचना दी। परिजन गेस्ट हाउस पहुंचे और विक्रम को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: आगरा के इस रेस्टोरेंट में मिलता है ना सिर्फ घर जैसा खाना, बल्कि महिला सशक्तीकरण की भी दिखती है झलक

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने आगरा के अस्पताल ले जाने के लिए कहा। आगरा पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर थाना पहुंच गए। विक्रम की बेटी आरुषि ने अपने ताऊ और उनके बेटों पर जहर देकर हत्या करने की बात कही। पुलिस ने बात करके जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed