{"_id":"64ddfc51a8f45c9152094bb7","slug":"farmer-angered-by-process-of-consolidation-in-agra-threatened-to-commit-suicide-by-climbing-electric-pole-2023-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चकबंदी प्रक्रिया से आक्रोशित किसान हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा, बोला-पैसे लेकर अधिकारी कर रहे खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चकबंदी प्रक्रिया से आक्रोशित किसान हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा, बोला-पैसे लेकर अधिकारी कर रहे खेल
Thu, 17 Aug 2023 04:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 17 Aug 2023 04:24 PM IST
सार
आगरा में चकबंदी प्रक्रिया से आक्रोशित किसान हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। उसने कहा कि अधिकारी पैसे लेकर गड़बड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
Agra News: चकबंदी प्रक्रिया से आक्रोशित किसान हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को एक किसान चकबंदी प्रक्रिया से परेशान होकर हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। घर और गांव के लोगों को पता चला को वह भागकर पहुंचे। उन्होंने उसे उतरने के लिए कहा। लेकिन, वह अपनी जीवन लीला समाप्त करने पर आमादा पर था। घंटों की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
मामला फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के रिहावली गांव का है। गांव में काफी समय से चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया ठीक से न होने और खुद के साथ अनियमितता होने की बात कहकर गांव निवासी किसान राजवीर हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। वह आत्महत्या करने की बात करने लगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: पंचायत में शांत हुआ प्रसव के बाद विवाहिता की मौत पर बरपा हंगामा, जानें पंचों ने पक्षों को कैसे किया राजी ?
विज्ञापन
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने देखा तो भागकर पहुंचे और गांव में सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। करीब दो घंटे तक लोगों ने उसे समझाया। इसके बाद वह नीचे उतरा।
यह भी पढ़ेंः- Firozabad News: जहरीला पदार्थ खाने से सराफ व्यापारी की मौत, बेटी बोली- ताऊ और उनके बेटों ने जहर देकर मार डाला
यह भी पढ़ेंः- Firozabad News: जहरीला पदार्थ खाने से सराफ व्यापारी की मौत, बेटी बोली- ताऊ और उनके बेटों ने जहर देकर मार डाला
राजवीर ने बताया कि चकबंदी प्रक्रिया में अधिकारियों की मिलीभगत से बड़ा खेल चल रहा है। जिन लोगों के खेत उबड़-खाबड़ थे, उनसे पैसे लेकर उन्हें सड़क किनारे अच्छी जमीन दे दी गई। वहीं मेरी विधवा भाभी गोमती देवी की जमीन समतल थी, उन्हें हाईटेंशन टावर लगे खेत दे दिए गए। हमें हमारे समतल चक दिए जाएं।