फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SP delegation arrives to gather information about the massacre.

Mainpuri News: हत्याकांड की जानकारी जुटाने पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल

Tue, 14 Jul 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 14 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
SP delegation arrives to gather information about the massacre.
फोटो 22 पीड़ित परिजन से जानकारी जुटाते सपा नेता। संवाद - फोटो : निजी अस्पताल में घायल दिनेश चंद का होता उपचार। स्त्रोत: स्वयं
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला अनी में 3 जुलाई को बिजली की केबल डालने पर हुए विवाद में घायल अनुसूचित जाति के विकास कुमार की उपचार के दौरान सैफई में 5 जुलाई को मौत हो गई थी। घटना के संबंध में परिजन से मिलकर जानकारी जुटाने के लिए सपा का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को गांव पहुंचा।
विज्ञापन

नगला अनी में हुए विवाद के बाद मृतक का शव गांव पहुंचने पर परिजन तथा ग्रामीणों ने किशनी मैनपुरी मार्ग पर गांव लेखराजपुर तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया था। प्रशासन के आश्वासन के बाद मृतक के परिजन ने शव का अंतिम संस्कार किया था। मंगलवार की दोपहर 3 बजे सपा का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल में शामिल राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन, आलोक कुमार शाक्य, मिठाई लाल भारती, बृजेश कठेरिया, राघवेंद्र गौतम, मुकुल यादव, राजू यादव, श्याम करण शाक्य, अशोक जाटव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने एसडीएम भोगांव नीरज द्विवेदी से कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद दिलवाई जाए। सीओ सिटी से घटनाक्रम की जानकारी लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व निर्दोषों को परेशान न करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed