फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   snake bit a mother and her two-year-old daughter sleeping on the bed

बिस्तर में रेंगते हुए आई मौत: मां के साथ सो रही थी दो वर्षीय मासूम, महिला की चली गई जान...बेटी का चल रहा उपचार

Wed, 30 Jul 2025 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Jul 2025 10:29 AM IST
सार

पलंग पर सो रही मां-बेटी को सांप ने डस लिया। मां की मौत हो गई। वहीं मासूम का सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
snake bit a mother and her two-year-old daughter sleeping on the bed
बिस्तर

विस्तार

मैनपुरी के बरनाहल कस्बे के जाटव मोहल्ले में घर के कमरे में पलंग पर सो रहीं मां-बेटी को सांप ने डस लिया। मां की उपचार के दौरान मौत हो गई। डेढ़ वर्षीय बच्ची गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
विज्ञापन



मोहल्ले के मुन्ना खां की 30 वर्षीय पत्नी आसमा सोमवार रात डेढ़ वर्षीय पुत्री परी के साथ कमरे में पलंग पर सो रही थीं। मंगलवार तड़के सांप किसी तरह कमरे में आया। पलंग पर सो रहीं आसमा और परी को डस लिया। गर्दन पर सांप के डसने से असहनीय दर्द से छटपटाती आसमा की चीख निकल गई। चीखपुकार सुनकर बाहर सो रहा पति मुन्ना व बच्चे कमरे में आ गए।
विज्ञापन


पलंग के नीचे सांप को देखकर सभी के होश उड़ गए। आसमा और परी को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया। बुधवार सुबह आसमा ने दम तोड़ दिया। वहीं, परी की हालत गंभीर बनी हुई है। इटावा के थाना सैफई पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुन्ना खां के हैं पांच बच्चे, मजदूरी कर करते हैं भरण पोषण
मुन्ना खां की पत्नी की मौत के बाद अब चार बेटियों व एक पुत्र के देखभाल का जिम्मा उनके कंधे पर आ गया है। मुन्ना मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed