{"_id":"584ae70a4f1c1b243444a1e6","slug":"shivpuran-narrative-urn-before-traveling-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुराण कथा से पूर्व निकली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुराण कथा से पूर्व निकली कलश यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 09 Dec 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
शिवपुराण कथा से पूर्व निकली कलश यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के श्री एकरसानंद इंटर कालेज परिसर में शनिवार से शुरू होने वाली श्रीशिव महापुराण कथा से पूर्व शुक्रवार को नगर में कलश यात्रा निकाली गई। भीमसेन मंदिर से शुरू हुई कलश और शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई एकरसानंद इंटर कालेज परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई।
शुक्रवार को भीमसेन मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल हुईं। रास्ते में कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष डाक्टर ग्याप्रसाद दुबे की मौजूदगी में निकली यात्रा करहल रोड, बड़ा चौराहा, संता बसंता चौराहा, सिटी पोस्ट आफिस, क्रिश्चियन तिराहा, स्टेशन रोड, पंजाबी कालोनी होती हुई कथा स्थल पहुंचकर समाप्त हुई। रास्ते में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा में भगवानों के रथ के साथ अंतिम रथ पर आचार्य कौशिक जी महाराज विराजमान थे। शनिवार से 19 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक आचार्य कौशिक महाराज एकरसानंद इंटर कालेज परिसर में बनाए गए कथा पंडाल में कथा कहेंगे। कलश यात्रा के दौरान वैद्य संजीव मिश्रा, चंद्रपाल तिवारी, कौशलेंद्र दीक्षित, अजय शुक्ला, डाक्टर बीके सिंह, मदनमोहन पांडेय, घनश्याम दास गुप्ता, संदीप चतुर्वेदी, राजीव मिश्रा पप्पे, संजय दुबे, अभिषेक तोमर, संजीव यादव चेयरमैन, बीनू बंसल, किशन दुबे, गोपाल चंदेल आदि मौजूद रहे।