{"_id":"a02a8bc9e1c892bd2f534598f642528b","slug":"pk-curb-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीके पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीके पर रोक लगाने की मांग
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को आश्रम रोड पर प्रदर्शन किया। इसके बाद अभिनेता आमिर खान का पुतला फूंका। हिंदू धर्म के खिलाफ फिल्म में जो दृश्य दिखाए गए हैं वह आपत्तिजनक हैं। कार्यकर्ताओं ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की।
रविवार को पुतला फूंकने से पहले प्रदर्शन करते हुए हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता काका उर्फ रविराज सिंह ने कहा कि अभिनेता आमिर खान ने फिल्म पीके में हिंदू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। अन्य किसी धर्म के खिलाफ यदि ऐसा होता तो अब तक फिल्म पर प्रतिबंध लग गया होता। उत्कर्ष भदौरिया ने कहा कि फिल्म में कई दृश्य आपत्तिजनक हैं। निर्भय दीक्षित ने कहा कि पीके फिल्म के प्रदर्शन पर देश भर में रोक लगाई जाए। रोहित सिंह ने कहा कि यदि फिल्म के प्रदर्शन पर शीघ्र रोक न लगाई गई तो हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता आंदोलन शुरू करेंगे। कार्यकर्ताओं ने आमिर खान का पुतला फूंककर नारेबाजी की। इसमें अमन शर्मा, गगन प्रताप सिंह, अंकित जौहरी सहित हिंदूवादी संगठन के दो दर्जन से अधिक लोग शामिल थे।