{"_id":"591b3c074f1c1be929f23946","slug":"one-world-from-another-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दुनिया से गया दूसरा घर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दुनिया से गया दूसरा घर से
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 16 May 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
murder
थाना किशनी क्षेत्र निवासी ग्रामीण के दो बेटे और दो बेटियां हैं। जिसकी हत्या की गई वो कक्षा 12 की छात्रा थी। बताया भाई-बहन में बहुत प्यार था। सोमवार रात जो हुआ उससे हर कोई सहमा हुआ है। एक ओर परिवारीजन बेटी के जाने का गम मना रहे हैं तो दूसरी ओर अपने की हत्या में अपने के ही फंसने का दुख भी कम नहीं है। हालांकि परिवार अपने बेटे को बचाने का प्रयास कर रहा है। पोस्टमार्टम के समय युवती के अंत वस्त्र से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है।
बताते हैं युवती मोबाइल फोन से अक्सर चोरी छिपे किसी से बातें भी करने लगी थी। उसे मोबाइल किसने दिया इसके बारे में भी परिवार को कोई जानकारी नहीं थी। उक्त मोबाइल पर घटना के दिन मृतका और दूसरे व्यक्ति से हुई बातचीत के आधार पर कई अहम सुराग हासिल कर सकते हैं। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया।
पिता ने जो तहरीर दी उसमें बताया घटना के दिन वह पुत्र के रिश्तेदारी में गया था। घर में छोटा बेटा, बड़ी बेटी और छोटी बेटी थी। रात को अज्ञात व्यक्ति के घर में आने की आहट पर पुत्र ने गोली चला दी। गोली बेटी को जा लगी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
आनर किलिंग की घटनाएं
वर्ष 2016
- थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव में परिवारीजनों ने युवती की हत्या करने के बाद शव नहर में फेंक दिया था। परिवारीजनों ने बीमारी से मौत होने की बात कही थी। पुलिस ने मां बाप को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
- थाना बेवर क्षेत्र में एक युवती की जला कर हत्या कर दी गई थी। शव को गेहूं के बोझ के नीचे छिपा दिया था। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें जलाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। उक्त ममले में परिवारीजनों की ओर से तहरीर न देने की बात कहकर पुलिस ने फाइल को बंद कर दिया था।
- कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती की हत्या कर दी गई थी। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। इस मामले में भी पुलिस ने तहरीर न मिलने की बात कहकर मामले को रफा-दफा कर दिया था।
- वर्ष 2017 में थाना एलाऊ क्षेत्र में प्रेमी युगल की हत्या के बाद दोनों के शव पेड़ पर लटका दिया गया था। उक्त मामले में अभी विवेचना चल रही है।
- किशनी के गांव लंठोगर में भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।