फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Nap on the bus, van, clashed, killing two

झपकी आने पर वैन बस में भिड़ी, दो की मौत

Thu, 28 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 28 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Nap on the bus, van, clashed, killing two
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 बरेली ग्वालियर राजमार्ग पर गुरुवार सुबह चालक के झपकी आने पर मारुति वैन एक निजी बस में घुस गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि वैन में सवार चालक और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पांच लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को पीएचसी से भिजवाया। उन्हें सैफई रेफर किया। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कुसमरा निवासी प्रदीप वर्मा ने बहन दीपशिखा की शादी विधूना में की थी। बुधवार को शादी में जाने के लिए प्रदीप ने कुसमरा के यादव नगर निवासी संत सिंह की वैन संख्या यूपी 84 आर 7096 किराए पर की थी। विधूना से वैन चालक संत सिंह (28) गुरुवार की सुबह चला। कार में वापस आने के लिए पूड़ी बेलने के लिए गई महिला गायत्री (50), श्यामवीर, कन्हया राज, मोहन निवासी कुसमरा और किशनी निवासी गुरु सवार हो गए। वैन सुबह 4.20 पर जैसे ही किशनी प्राइवेट बस स्टैंड के पास पहुंची तभी चालक संत सिंह को झपकी आ गई। इसके कारण कार सड़क के किनारे खड़ी बस संख्या यूपी 80 बीई 9333 में घुस गई। कार की टक्कर से कार सवार चालक संत सिंह और मजदूरी करने गई गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर अवस्था को देखते हुए सैफई अस्पताल रेैफर कर दिया। थाना पुलिस ने मृतकों के घरों पर सूचना भिजवाई। मृतक संत सिंह के भाई संजीव कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed