{"_id":"589caaa64f1c1b865237b42d","slug":"maiya-clothe-color-red","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैया का चोला है रंग लाल...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैया का चोला है रंग लाल...
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
मैया का चोला है रंग लाल...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर स्थित एक कंपनी पर मां भगवती के जागरण का आयोजन किया गया। इसमें आगरा की जागरण पार्टी के कलाकारों ने मां का गुणगान किया गया। जागरण के दौरान निकाली गई देव स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
देवी जागरण का शुभारंभ आयोजक प्रेम ट्रेडिंग कंपनी के संचालक राजू गुप्ता व पत्नी संगीता द्वारा मां की प्रतिमा के समक्ष हवन पूजन के साथ ज्योति जलाकर किया गया। आगरा से आई जेपी देवी जागरण के पार्टी के गायक अनुजेश आगरी द्वारा गणेश वंदना, भगवती वंदना के साथ कार्यक्रम को गति प्रदान की गई। भजन गायिका मधुवाला ने ‘मां कंठ बिराजो चलो बुलावा आया है।’ ‘मैया का चोला है रंगीला’ आदि गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक सागर राजस्थानी ने ‘बेटियां क्यों पराई होती हैं’ गाकर लोगों की आंखें नम कर दीं। मयंक दयावानी भरतपुर ने ‘माता का चूड़ा है रंग लाल’ आदि भेंट प्रस्तुत कीं। इसके अलावा आशा सरगम, सोनम आगरा ने ‘लागुंरिया नेक पंप चला दे, बर्फी को मांगे पीस’ गाकर लोगों का मनोरंजन किया। उदयभान गुप्ता, शकुंतला गुप्ता, दीपक गुप्ता, रीतू गुप्ता, संजय गुप्ता, संध्या गुप्ता, हरीश गुप्ता, छाया गुप्ता, हरिओम गुप्ता, मंजू गुप्ता, नरेश गुप्ता, अंजू गुप्ता, अमित गुप्ता, वंदना गुप्ता आदि मौजूद रहे।