फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news farmer suicide

Mainpuri News: किसान ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

Mon, 05 Jan 2026 01:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news farmer suicide
फोटो13 मृतक राजू का फाइल फोटो
दन्नाहार। नगला पुनी के एक किसान का शव रविवार सुबह घर के बाहर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 32 वर्षीय किसान राजू के शव को फंदे से उतरवाकर मोर्चरी भिजवाया। जांच में घरेलू कलह और खेती में नुकसान की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। किसान के घर में मातम छाया है, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला पुनी निवासी राजू के पास महज डेढ़ बीघा खेती की भूमि थी। शनिवार शाम को खाना खाने के बाद घर के बाहर पड़े टिनशेड के नीचे सो गए थे। रविवार सुबह करीब छह बजे जब पत्नी नीतू ने बाहर आकर देखा तो चीख निकल गई। राजू का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटक रहा था। जानकारी होने के ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

मृतक के भाई समर सिंह ने बताया कि राजू ने किसी से रुपये उधार लिए थे। बंटाई पर लिए खेत में आलू की खेती की थी, मगर बाजार में आलू के दाम कम होने से नुकसान हो गया था। पिछले दो साल से उसे खेती में लगातार नुकसान हो रहा था।परिवार के भरण पोषण को लेकर घरेलू कलह भी होती थी। उन्होंने आशंका जताई कि खुदकुशी की वजह घरेलू कलह और लगातार खेती में हो रहा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
किसान राजू की मौत के साथ ही जहां नीतू विधवा हो गई, वहीं उसके तीन बेटों के सिर से कम उम्र में ही पिता का साया उठ गया। राजू खेत बंटाई पर करने के साथ ही परिवार चलाने के लिए शहर में जाकर मजदूरी भी करता था। वह परिवार की हर जरूरत को पूरा करना चाहता था, मगर हालात बिगड़ते गए और राजू को आत्मघाती कदम उठाना पड़ गया। परिवार के सामने अब भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed