फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news bjp city commeete

Mainpuri News: सत्ता का रंग, नियम भंग... जिला कार्यकारिणी में शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Mon, 06 Apr 2026 12:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news bjp city commeete
मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी घोषित होते ही विवादों के घेरे में आ गई है। पूर्व जिला सह-कार्यालय मंत्री प्रशांत चौहान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों में शिक्षामित्र और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पदाधिकारी बनाने पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट लिखकर कई आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को घोषित कार्यकारिणी में गिरिजानंदन शाक्य और संगीता रावत को जिलामंत्री बनाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, गिरिजानंदन शाक्य नगला चीतई में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं, जबकि संगीता रावत विक्रमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। प्रशांत चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकारी संचित निधि से मानदेय प्राप्त करने वाले व्यक्ति राजनीतिक दल के पदाधिकारी नहीं हो सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed