{"_id":"6719e26d20ce00e1b20f6fa8","slug":"karhal-by-election-bjp-declared-mulayam-singh-yadav-son-in-law-anuj-as-its-candidate-from-karhal-seat-2024-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Bypolls 2024: करहल में दिलचस्प मुकाबला, मैदान में दो यादव, दोनों लालू-मुलायम के दामाद, आपस में फूफा-भतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Bypolls 2024: करहल में दिलचस्प मुकाबला, मैदान में दो यादव, दोनों लालू-मुलायम के दामाद, आपस में फूफा-भतीजे
Thu, 24 Oct 2024 11:30 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:30 AM IST
सार
Karhal By-Election: भाजपा के दांव से सपा में खलबली मच गई है। भाजपा ने मुलायम सिंह यादव के दामाद अनुजेश यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब करहल सीट पर फूफा और भतीजे आमने सामने होंगे।
विज्ञापन
करहल से भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव
- फोटो : संवाद
विस्तार
- भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव, मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव के पति हैं।
- अनुजेश करहल सीट पर अपने भतीजे तेज प्रताप यादव के सामने चुनावी मैदान में ठोकेंगे ताल। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में करहल सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। मुलायम सिंह यादव के दामाद और सांसद धर्मेंद्र यादव के सगे बहनोई अनुजेश यादव को भाजपा ने टिकट दिया है। टिकट घोषित होने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
करहल उप चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को सुबह भाजपा ने टिकट की घोषणा कर दी। यहां भाजपा का मुकाबला सीधे सैफई परिवार से है। ऐसे में सैफई परिवार के रिश्तेदार को ही भाजपा ने मैदान में उतार दिया है। भाजपा ने इस बार मुलायम सिंह यादव के दामाद (भतीजी संध्या यादव के पति) अनुजेश प्रताप यादव को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- करहल उपचुनाव: SP प्रत्याशी ने किया नामांकन, अखिलेश का BJP पर तंज, 'करहल ने ये पुकारा है...समाजवाद ही सहारा है'
Trending Videos
ये है अनुजेश यादव का राजनीतिक सफर
अनुजेश सांसद धर्मेंद्र यादव के सगे बहनोई हैं। धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या उर्फ बेबी यादव 2015 से 2020 तक मैनुपरी से जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं अनुजेश भी फिरोजाबाद से इसी कार्यकाल में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं।यह भी पढ़ेंः- Karhal By-Election: बपसा प्रत्याशी ने दाखिल किया अपना नामांकन, बोले- परिवारवाद की पार्टी है सपा