फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Akhilesh took dig at BJP regarding Karhal by-election wrote Karhal called out this socialism is only support

करहल उपचुनाव: SP प्रत्याशी ने किया नामांकन, अखिलेश का BJP पर तंज, 'करहल ने ये पुकारा है...समाजवाद ही सहारा है'

Mon, 21 Oct 2024 05:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Oct 2024 05:29 PM IST
सार

करहल उपचुनाव के लिए सपा से तेजप्रताप यादव ने तीन सेटों में नामांकन किया। इस दौरान पूरा सैफई कुनबा मौजूद रहा। नामांकन के बाद अखिलेश ने शायराना अंदाज में भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'करहल ने ये पुकारा है, समाजवाद ही सहारा है, फिर विधायक हमारा है'। 

विज्ञापन
Akhilesh took dig at BJP regarding Karhal by-election wrote Karhal called out this socialism is only support
करहल उपचुनाव: SP प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने किया नामांकन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की करहल सीट पर उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी तेजप्रताप यादव ने सोमवार को नामांकन कर दिया। उन्होंने तीन सेटों में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत पूरा सैफई कुनबा मौजूद रहा। सभी ने करहल में सपा की जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए। प्रदेश भर से अन्य कई नेता भी नामांकन में पहुंचे। 

विज्ञापन


दोपहर 12 बजे के करीब तेजप्रताप यादव नामांकन के लिए मैनपुरी स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनसे पहले ही सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे सांसद बदायूं आदित्य यादव कलेक्ट्रेट पहुंच चुके थे। तेजप्रताप के साथ दूसरी गाड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव और अदिति यादव भी पहुंचीं। 

विज्ञापन
Trending Videos

सभी लोग सीधे नामांकन कक्ष की तरफ चले गए। यहां अखिलेश की मौजूदगी में तेजप्रताप यादव ने तीन सेटों में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी नीरज द्विवेदी को सौंपा। नामांकन के बाद लौटे अखिलेश यादव ने पत्रकारों को संबोधित भी किया।
विज्ञापन

राजनीति से दूर, लेकिन नामांकन में हर बार आते हैं अभयराम

मुलायम सिंह के भाई और आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव के पिता अभयराम यादव राजनीति से कोसों दूर हैं। वे घर पर ही रहकर परिवार की अन्य जिम्मेदारियां संभालते हैं। लेकिन, हर बार की तरह इस बार भी वे नामांकन से पहले ही कलेक्ट्रेट पहुंच गए थे। इससे पहले वे सांसद डिंपल यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नामांकन भी आ चुके हैं। हर बार की तरह इस बार भी वे कलेक्ट्रेट के गेट पर ही बैठे रहे। बातचीत में उन्होंने इतना ही कहा करहल में सपा ही जीतेगी।
 
विज्ञापन

प्रस्तावकों में भी सपा ने साधा पीडीए फार्मूला

तेजप्रताप यादव के नामांकन में शामिल प्रस्तावकों को लेकर भी सपा ने पीडीए फार्मूला का पूरा ध्यान रखा। यही कारण है कि चार प्रस्तावकों में अहिबरन सिंह जाटव, ब्रह्मानंद शाक्य, अखिलेश कश्यप और औसान सिंह पाल शामिल रहे। किसी भी यादव को प्रस्तावक के रूप में शामिल नहीं किया गया।

शायराना अंजाद में अखिलेश ने एक्स पर की पोस्ट

नामांकन के बाद अखिलेश यादव मीडिया से बातचीत में भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा से आमजनता परेशान हो चुकी है। उसे सपा से ही उम्मीद है। अखिलेश ने एक्स पर भी शायराना अंदाज में एक पोस्ट लिखी। लिखा '‘करहल’ ने ये पुकारा है, समाजवाद ही सहारा है, फिर विधायक हमारा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed