{"_id":"6718b23fec13a517a5066c8b","slug":"karhal-by-election-bsp-candidate-filed-nomination-said-sp-party-of-nepotism-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karhal By-Election: बपसा प्रत्याशी ने दाखिल किया अपना नामांकन, बोले- परिवारवाद की पार्टी है सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karhal By-Election: बपसा प्रत्याशी ने दाखिल किया अपना नामांकन, बोले- परिवारवाद की पार्टी है सपा
Wed, 23 Oct 2024 01:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:52 PM IST
सार
करहल सीट से बपसा प्रत्याशी डॉ अवनीश शाक्य ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इस मौके पर उन्होंने सपा को आड़े हाथों लिया। कहा कि सपा परिवारवाद की पार्टी है।
विज्ञापन
Karhal By-Election: बपसा प्रत्याशी ने दाखिल किया अपना नामांकन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इसके लिए नामांकन जारी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को बसपा प्रत्याशी डॉ अवनीश कुमार शाक्य ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने एक सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। बृहस्पतिवार को यह दो सेटों में और नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी डॉ अवनीश कुमार शाक्य के साथ प्रस्तावक के रूप में पूर्व एमएलसी नवरत्न सिंह बौद्ध, पूर्व एमएलसी नौशाद अली, पूर्व मंत्री गोरेलाल जाटव, मंडल कोऑर्डिनेटर दीपक पेंटर कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में पहुंचे। नामांकन के बाद डॉ अवनीश ने मीडिया से बातचीत की।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी ने सपा को आड़े हाथों लिया। कहा कि सपा परिवारवाद की पार्टी है। कहा कि 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' के नारे के साथ बसपा जीत दर्ज करेगी। सजातीय बंधुओं के साथ बसपा का वोटर जीत दिलाएगा। इस मौके पर पूर्व एमएलसी नौशाद ने कहा कि सपा के शासन में अराजकता रहती है। जनता उसे पसंद नहीं करती।
विज्ञापन