फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Josh Hara further Hatha Yoga Indra

योग के जोश के आगे हारा इंद्र का हठ योग

Tue, 21 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 21 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Josh Hara further Hatha Yoga Indra
योग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमन इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित योग शिविर में बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने प्रतिभाग किया। बारिश के चलते सुबह साढ़े पांच बजे की जगह सुबह सात बजे से योग शिविर शुरू हुआ। 
विज्ञापन


योग दिवस पर शहर से देहात तक क्षेत्रों में लोग उमड़े। नगरिया, बरौली, ललूपुर, ब्यौंतिखुर्द समेत तमाम गांवों से लोग शिविर में भाग लेने आए। ठीक सात बजे योग शिविर का आरंभ महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज और पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता ने किया। इसके बाद शुरू हुआ योग करने का सिलसिला जो एक घंटे तक चला। इस दौरान 80 साल के बुजुर्ग से लेकर नौ साल तक के बच्चे तल्लीनता से योग सीखते नजर आए। शिविर में उन लोगों ने भी उत्साह के साथ योग सीखा जिन्होंने पहले कभी योग नहीं किया था। शिविर में प्रशिक्षक कुसुम चौहान, श्रीदेवी राजपूत, सीमा आदि ने लोगों को विभिन्न योग क्रियाएं दिखाईं। डा. चंद्रमोहन सक्सेना ने योग के बारे में जानकारी दी। ठीक नौ बजे योग शिविर का समापन संकल्प दिलाने के साथ हुआ। इस दौरान संस्था की सदस्याओं ने भजन भी सुनाए। इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, स्कूल प्रबंधिका सुमन चौहान, प्रदीप चौहान, जिला युवा समन्वयक अनवर वारसी, बंटी चौहान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


कई संगठनों ने किया सहयोग
योग कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस के सदस्य, विभिन्न कोचिंग सेंटर के छात्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भाजपा के सदस्य, कायस्थ सभा के सदस्य आदि शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योग दिवस पर भी राजनीति 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जहां एक ओर पूरा विश्व योग कर रहा था। वहीं मैनपुरी में इस आयोजन पर भी राजनीति नजर आई। भाजपा को छोड़ अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिविर से दूरी बनाए रखी। एक पालिकाध्यक्ष को छोड़ सपा और बसपा व कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यक्रम से नदारद दिखे।

मैं बाबा रामदेव के कार्यक्रम देख योग की ओर आकर्षित हुई थी। अभी तक पहले कभी योग करने का मौका नहीं मिला। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर के आयोजन की जानकारी हुई तो योग करन चली आई। योग करने के बाद उन्हें काफी फायदा मिला है। 
- प्रीती सिंह

योग के बारे में पहले टीवी पर काफी कुछ देखा और सुना है। थोड़ा बहुत योग पहले किया हुआ है। आज यहां इस कार्यक्रम में योग कि विभिन्न क्रियाएं एक साथ कर खुद को काफी स्फूर्तिवान महसूस कर रहा हूं। भविष्य में नियमित रूप से योग करने का प्रयास करुंगा।
- अजय पाल

73 साल के एक वृद्ध का शिविर में उत्साह देखते ही बनता था। उन्होंने मंच से बताए गए लगभग सभी आसन किए। उन्होंने बताया कि वे पिछले चार साल से लगातार योग कर रहे हैं। यही कारण है कि इतनी उम्र में भी वह निरोगी काया के स्वामी हैं। युवाओं के लिए कहा कि वे बुरी आदतों को छोड़ नियिमित योग करें। ताकि लंबी और निरोगी उम्र प्राप्त कर सकें।

- वीरेंद्र सिंह

मैंने योग के बारे में काफी सुना था। इसके चलते मैं एक वर्ष पूर्व से योग कर रही हैं। योग करने के चलते मुझे घुटनों के दर्द में काफी आराम है। मैं अब प्रतिदिन योग करती हूं और स्वस्थ्य रहने के लिए प्रतिदिन योग करूंगी। 
- प्रतिमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed