Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DBRAU to Introduce AI-Based Answer Sheet Evaluation, Iris Scans to Verify Examiners

आगरा विवि: आंखों का स्कैन होगा तभी जांच पाएंगे कॉपियां, एआई पकड़ेगा गड़बड़ी, घर बैठे भी जांच सकेंगे प्रोफेसर

Fri, 20 Nov 2026 01:05 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 20 Nov 2026 01:05 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय पहली बार स्नातक और परास्नातक की कॉपियों का डिजिटल मूल्यांकन एआई आधारित व्यवस्था से कराने जा रहा है। कॉपियां जांचने से पहले परीक्षकों का आइरिस स्कैन होगा। पहचान सत्यापित होने के बाद ही मूल्यांकन पोर्टल खुलेगा।
 

विज्ञापन
DBRAU to Introduce AI-Based Answer Sheet Evaluation, Iris Scans to Verify Examiners
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय मूल्यांकन में हाईटेक तरीका अपनाने जा रहा है। स्नातक-परास्नातक के विषम सेमेस्टर का मूल्यांकन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से होगा। परीक्षकों के आइरिस स्कैन होंगे। मूल्यांकन से पहले उन्हें साक्ष्य के रूप में अपनी आंखों से गवाही देनी होगी इसके बाद ही पंजीकृत शिक्षक कॉपियां जांच सकेंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के स्नातक की बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम वोकेशनल के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर और परास्नातक के एमए, एमएससी, एमकॉम के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं परीक्षाएं 17 नवंबर से 22 दिसंबर तक संचालित हो रही हैं जिसमें 2.55 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनके मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। खंदारी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को केंद्र बनाया है।
विज्ञापन


इस बार एआई से कॉपियों का मूल्यांकन होगा जिससे किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी। परीक्षकों के स्थान पर कोई और कॉपियां जांच नहीं सके इसके लिए भी हाईटेक तरीका अपनाया है। इनका ऑनलाइन पंजीकरण होगा। मूल्यांकन करने वाले पैनल में शामिल शिक्षकों के आंखों की पुतली को स्कैन कराया जाएगा। मूल्यांकन करने से पहले परीक्षक की कॉर्निया से उपस्थिति दर्ज होगी, इसके बाद ही मूल्यांकन का पोर्टल खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि विषम सेमेस्टर का डिजिटल मूल्यांकन होगा। इसमें एआई का उपयोग किया जाएगा। परीक्षकों की गड़बड़ी को रोकने के लिए विशेष सॉफ्टवेयर बनाया है। सभी के आईरिस पंजीकरण किए जा रहे हैं। इससे पंजीकृत शिक्षक ही मूल्यांकन कर सकेगा, उनके स्थान पर कोई और होगा तो सॉफ्टवेयर कार्य नहीं करेगा। डिजिटल मूल्यांकन की एक और सुविधा है, परीक्षक इसे अपने घर से ही कर सकेगा। इसके लिए परीक्षक की स्कैन होने के बाद उपस्थिति दर्ज होगी। इसके बाद उसे ऑनस्क्रीन कॉपियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed