{"_id":"6afff727780f351ade02fb6d","slug":"bollywood-style-bridal-lehengas-and-personalized-entry-dupattas-trend-this-wedding-season-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भारी-भरकम लहंगों से दुल्हनों ने बनाई दूरी, अब इस तरह का आ गया ट्रेंड; एंट्री दुपट्टों की डिमांड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भारी-भरकम लहंगों से दुल्हनों ने बनाई दूरी, अब इस तरह का आ गया ट्रेंड; एंट्री दुपट्टों की डिमांड बढ़ी
Fri, 20 Nov 2026 01:00 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:00 PM IST
सार
सहालग शुरू होते ही आगरा के बाजारों में शादी की खरीदारी बढ़ गई है। इस बार दुल्हनों को भारी-भरकम लहंगों के बजाय बॉलीवुड स्टाइल के हल्के और ट्रेंडी लहंगे पसंद आ रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन के नाम वाले एंट्री दुपट्टे, मिनिमल कलीरे और मैचिंग ज्वेलरी की भी खूब मांग है।
विज्ञापन
भारी-भरकम लहंगों से दुल्हनों ने बनाई दूरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शादियों की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कपड़ों से लेकर ज्वेलरी और फुटवियर तक की खरीदारी के लिए शादी वाले घरों में खरीदारी की जा रही है। सुबह से ही भावी दुल्हन और परिजन बाजार इस बार दुल्हनों को बॉलीवुड स्टाइल के लहंगे सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इनकी कीमत काम के अनुसार 20,000 रुपये से लाखों तक हो सकती है।
सिंधी बाजार स्थित एक शोरूम के संचालक एमआर लालवानी ने बताया कि इस सीजन में दुल्हनें और परिजन अत्यधिक भारी व भड़कीले लहंगों के बजाय आरामदायक लहंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं। सुशील अग्रवाल ने बताया कि दूल्हा और दुल्हन के नाम वाले एंट्री दुपट्टों का क्रेज अभी तक बरकरार है। इनकी कीमत भी काम के अनुसार तय होती है। लहंगे के साथ मैचिंग एक्सेसरीज में पोटली बैग या क्लच बैग, चूड़ा, कलीरें, फुटवियर में भी हैंडवर्क और लहंगे की मैचिंग की डिमांड ज्यादा है। कई दुकानों पर अतिरिक्त शुल्क देकर कस्टमाइजेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। संवाद
देवउठनी एकादशी से शुरू होंगे विवाह के शुभ मुहूर्त, नवंबर-दिसंबर में कुल 14 तिथियां
आगरा। शुक्रवार को भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के साथ ही सनातन धर्म में विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। ज्योतिषाचार्य ज्योति बृजवासी के अनुसार इस वर्ष नवंबर और दिसंबर माह को मिलाकर विवाह के कुल 14 मुहूर्त हैं। नवंबर की 20, 21, 25 और 26 तारीख शामिल हैं। वहीं, दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 6, 10, 11 और 12 तारीख को विवाह के मुहूर्त रहेंगे। उन्होंने बताया कि इनमें 25 और 26 नवंबर तथा दिसंबर में 3, 4 और 12 तारीख विशेष शुभ मुहूर्त हैं।