फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ilaaj mein deree se gaee mahila kee jaan, hangaama

इलाज में देरी से गई महिला की जान, हंगामा

Tue, 06 Dec 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 06 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
ilaaj mein deree se gaee mahila kee jaan, hangaama
माौत
सीएचसी  तैनात चिकित्सक मौजूद नहीं था, जो मौजूद था, उसने गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार नहीं किया। परिवारीजनों के हंगामे और डीएम के निर्देश के बाद पहुंचे एक अन्य चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया, जिला अस्पताल से भी सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। वहां महिला की मौत हो गई। परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों के समय पर इलाज नहीं देने से महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन

मरने वाली महिला मोहल्ला कानूनगोयान निवासी आभा देवी पत्नी आदेश कुमार थी। बताया जा रहा है कि वह बीमार चल रही थी। कमजोरी के चलते उसे चक्कर आया और वह गिर पड़ी थी। गिरने से उसके सिर में चोट लग गई थी परिवारीजन सोमवार की शाम 4:30 बजे उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। परिवारीजनों का आरोप है कि वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक  डॉ. आनंद किशोर मौजूद नहीं थे, अस्पताल में मौजूद दूसरे चिकित्सक डॉ. जयप्रकाश राजपूत ने इलाज करने से मना कर दिया। डाक्टर का कहना था कि वह ड्यूटी पर तैनात नहीं हैं।
विज्ञापन

परिवारीजनों व मोहल्ले के लोगों ने हंगामा किया और जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह को फोन से मामले की जानकारी दी। डीएम के फोन करने के बाद एक अन्य डॉ. मुनींद्र सिंह यादव ने महिला का इलाज शुरू किया और महिला को रेफर कर दिया। इसके बाद परिवारीजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से भी महिला को गंभीर हालत में रेफर कर दिया। मंगलवार को परिवारीजन महिला को सैफई लेकर गए, वहां महिला की दोपहर में मौत हो गई। पति का आरोप है कि यदि महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर समय से उपचार मिल जाता तो आभा देवी की जान बचाई जा सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही से पहले भी हो चुकी हैं मौतें
कुरावली (ब्यूरो)। कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही के चलते पहले भी मौत हो चुकी हैं। मोहल्ला कानूनगोयान निवासी देवेंद्र कुमार सैनी को बीमारी के चलते लगभग छह माह पूर्व भर्ती कराया था। समय पर इलाज न मिलने व रेफर करने के बाद लगाई गई आक्सीजन रास्ते में ही खत्म होने पर उसकी मौत हो गई थी। मोहल्ला फर्दखाना निवासी धीरज कुमार को भी अस्पताल में मौजूद चिकित्सक की लापरवाही के चलते जान गंवानी पड़ी थी।

पीड़ित पर अंतिम संस्कार के लिए रुपये भी नहीं थे
कुरावली (ब्यूरो)। पीड़ित आदेश कुमार गरीब है जो हथठेला लगाकर अपने परिवार की आजीविका चलाता है। पत्नी की मौत के बाद उस पर इतना रुपया भी नहीं था जो वह पत्नी का अंतिम संस्कार कस्बा की राजापोखर पर करता। उसके ससुराल के लोग शव को फर्रुखाबाद स्थित गंगाजी घाट पर ले गए।  


महिला गंभीर हालत में आई थी। इसलिए उसे रेफर कर दिया था। यह जानकारी चिकित्साधिक्षक सर्वेश यादव ने दी थी। वहीं यदि किसी चिकित्सक ने लापरवाही बरती है तो इसकी जांच की जाएगी।
डाक्टर केके शर्मा, सीएमओ मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed