{"_id":"ea3381ba4f4c8573d6c4043a326723fa","slug":"healey-struck-earth-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिली धरती सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिली धरती सहमे लोग
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार पूर्वाह्न 11:45 बजे भूकंप के झटके लगने से लोगों में दहशत फैल गई। कुछ ही देर में चार झटके आने से कही दीवारें चटक गईं तो कही सामान गिर गया। लोग अपने कार्यालय और घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद लोगों ने फोन कर अपने परिचितों से कुशलता की जानकारी ली।
शनिवार को पूर्वाह्न 11:45 बजे अचानक भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि नगर में श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय का खंभा चटक गया। वहीं किशनी में अमित चौहान के पुराने मकान की दीवारें चटक गईं। मोहल्ला राजा का बाग में मोहन भारद्वाज परचून की दुकान का काउंटर सड़क पर गिर गया। इससे कोल्डड्रिंक की बोतलें टूट गईं एवं अन्य सामान फैल गया। विकास भवन, जिला अस्पताल, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के साथ ही अन्य कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी कार्यालयों से बाहर आ गए। लोग घरों से बाहर निकल कर सड़कों पर पहुंच गए। विकास भवन में तैनात वरिष्ठ लिपिक अतुल सत्यार्थी ने बताया कि वह अपने कार्यालय में बैठे थे। अचानक कुर्सी मेज हिलने लगी। सभी बाहर की ओर भागे तब उन्हें जानकारी हुई। 20 सेकेंड तक उनकी मेज हिलती रही। यूपी स्पोर्ट्स के स्वामी राघवेंद्र दुबे का कहना था कि भूकंप के झटके से उनकी दुकान का काफी सामान ऊपर से नीचे आ गिरा। यह समझ में ही नहीं आया कि सामान नीचे कैसे गिरा है। बाद में पता लगा कि भूकंप का झटका था। पंजाबी कालोनी निवासी शोभित का कहना था कि उन्होंने भूकंप के झटके महसूस नहीं किए। दिल्ली से फोन आने पर उन्हें जानकारी हुई। देर शाम तक भूकंप के झटकों को लेकर मोबाइल फोन से लोग अपने परिचितों से संपर्क करते देखे गए।
वर्ष 2013 में भी आया था भूकंप
वर्ष 2013 में भी जिले में भूकंप आया था। लोगों ने शाम को 10-15 सेकेंड के लिए भूकंप के झटके महसूस किए थे। हालांकि उस समय कुछ भी नुकसान नहीं हुआ था।
स्कूल पहुंचे अभिभावक
भूकंप के झटके आते ही अभिभावक स्कूलों में पहुंच गए। स्कूलों ने भी बच्चों की जल्दी छुट्टी कर दी गई। अधिकांश अभिभावक बिना स्कूल गाड़ी के ही अपने बच्चों को अपने साथ ले गए। जिले में भूकंप की तीव्रता को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन
सोशल साइट्स पर आने लगे तरह-तरह के संदेश
भूकंप के झटकों के बाद सोशल साइट्स पर भी तरह-तरह के संदेश आने लगे। जिले में भगवान परशुराम की शोभायात्रा 26 अप्रैल को निकलेगी। व्हाट्सएप पर लोगों ने संदेश भेजा कि शोभायात्रा से पूर्व ही भगवान परशुराम ने अपने आने का संदेश दे दिया। इसी तरह से कई अन्य संदेश भी भेजे गए।