फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Farmers have Bareilly-Gwalior highway jam

किसानों ने बरेली-ग्वालियर हाईवे किया जाम

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Farmers have Bareilly-Gwalior highway jam
किशनी। तीन सालों से चितायन माइनर की सफाई नहीं कराने और पानी नहीं आने से परेशान क्षेत्रीय किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। आधा दर्जन ग्रामों के सौ से अधिक किसानों ने ग्वालियर-बरेली नेशनल हाईवे पर डांडी ईंट भट्ठा के सामने अवरोध डालकर जाम लगा दिया। गुस्साए किसान प्रशासन के अलावा सपा मुखिया, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। सांसद को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े किसान डेढ़ घंटे बाद तब हटे जब एसडीएम ने मौके पर पीएसी बुलाने के लिए फोन करना शुरू किया।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे ग्राम डांडी, सकतपुर, सौनासी, कोंडर, पहाड़पुर और केल्सी के सौ से अधिक किसान डांडी भट्टा के सामने नेशनल हाईवे पर पहुंच गए। किसानों ने सड़क पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया और प्रशासन के साथ सपा नेताओं के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। विधायक बृजेश कठेरिया के विरोध में तो ग्रामीण और किसान कई बार प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते रहे हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ कि ग्रामीणों ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री और सांसद के खिलाफ में नारेबाजी की। किसानों का आरोप था कि सपा मुखिया की कर्मभूमि होने के बाद भी किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए माइनर में पानी नहीं मिल रहा है। किसान मौके पर सांसद तेज प्रताप यादव को बुलाने की जिद पर अड़े हुए थे। जाम की सूचना मिलने पर करीब आधा घंटे बाद एसडीएम गजेंद्र कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे। एसडीएम और पुलिस ने किसानों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन किसान जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। 2:45 बजे एसडीएम ने उच्चाधिकारियों को फोन पर सूचना देकर मौके पर पीएसी बुलाने की मांग की। पीएसी आने की भनक लगते ही जाम लगाए किसान एक-एक कर खिसकना शुरू हो गए। 3:05 बजे जाम पूरी तरह खुल गया। डेढ़ घंटे तक जाम रहने से सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


पानी नहीं आया तो होगा बड़ा आंदोलन
क्षेत्रीय किसान हरवीर सिंह, नीलेश कुमार, रविकांत, सुबोध कुमार, हरिश्चंद्र, राजेंद्र कुमार, अहिबरन सिंह आदि ने बताया कि तीन साल से चितायन माइनर की सफाई नहीं कराई गई है। जिससे जलकुंभी और बड़ी-बड़ी घास उग आई है। माइनर में पानी नहीं आने से किसानों की फसलें बर्बाद हो रहीं हैं। यदि जल्द ही समस्या का हल नहीं कराया गया तो किसान और बड़ा आंदोलन छेड़ने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चितायन माइनर को देख लिया है। माइनर की सफाई कराने के लिए नहर विभाग से कहा गया है। जल्द ही माइनर की सफाई कराकर पानी छुड़वा दिया जाएगा।
                                     गजेंद्र कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed