फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Evil thoughts are man's greatest enemy

Mainpuri News: मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु कुविचार

Thu, 01 Jan 2026 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 01 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Evil thoughts are man's greatest enemy
फोटो 15 जेल में युग साहित्य लाइब्रेरी की स्थापना में मौजूद अतिथि। संवाद
मैनपुरी। जिला कारागार में बुधवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में युग साहित्य लाइब्रेरी की स्थापना हुई। सिहोर मध्य प्रदेश से आए रामलाल ने कहा कि मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु उसका कुविचार होता है। यदि हम कुविचारों को पहचान कर उन्हें सदबुद्धि से पराजित करें तो जीवन में नव प्रकाश संभव है।
विज्ञापन

बंदी सुधार अभियान के तहत गायत्री परिवार द्वारा स्थापित की गई युग साहित्य लाइब्रेरी में श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित आध्यात्मिक एवं नैतिक विकास परख साहित्य रखे गए। जेल अधीक्षक शशांक पांडेय ने कहा कि कारागार में बंदियों के कौशल विकास के साथ साथ आध्यात्मिक एवं नैतिक विकास के लिए गायत्री परिवार द्वारा युग साहित्य लाइब्रेरी की स्थापना एक अभूतपूर्व पहल सिद्ध होगी। उन्होंने बंदियों को अधिक से अधिक आध्यात्मिक प्रक्रियाओं से जुड़कर सुधारात्मक व शांतिपूर्ण जीवन की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जेलर जितेंद्र कश्यप, महेंद्र चौहान, विमलेश चौहान, जान्हवी चौहान, बीना कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed