{"_id":"592dba064f1c1b7508bda83c","slug":"dalit-family-sitting-on-hunger-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर बैठा दलित परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल पर बैठा दलित परिवार
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Tue, 30 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठा दलित परिवार
- फोटो : अमर उजाला
गांव अहिरवा का दलित परिवार अब तिकोनिया पार्क में भूख हड़ताल पर बैठ गया है। चार दिन पूर्व आरोपियों ने मारपीट कर घर में आग लगा दी थी। इसके बाद पीड़ित परिवार गांव से पलायन कर चुका है। शिकायत देने के बाद भी अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव अहिरवा निवासी दलित अतर सिंह के घर में आरोपियों ने 27 मई की रात मारपीट कर आग लगा दी थी। वह जब इसकी शिकायत लेकर थाने गया तो वहां उसकी सुनवाई नहीं की गई। उसे पांच घंटे तक थाने में समझौते की बात कह कर बैठाए रखा गया। सोमवार को उसने कलक्ट्रेट में परिवारीजनों के साथ अनशन शुरू कर दिया। मंगलवार को कोई कार्रवाई न होता देख पूरा परिवार भूख हड़ताल पर बैठ गया है। अतर सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। खौफ के चलते वह गांव से पलायन कर चुके हैं। आरोपियों ने धमकी दी है कि अगर घर पर आए तो जान से मार देंगे। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं मगर पुलिस उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा वह भूख हड़ताल पर डटे रहेंगे।