{"_id":"7c29ffff6b4e847f02d9bd2855b0de17","slug":"the-student-teacher-s-beating-unconscious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की पिटाई से छात्रा बेहोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक की पिटाई से छात्रा बेहोश
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शिकायत करने पर एक छात्रा को शिक्षक और प्रधानाचार्या ने बेरहमी से पीटा। स्कूल से किसी प्रकार जान बचाकर भागी छात्रा घर पहुंचते ही बेहोश हो गई। परिवारीजन उसे लेकर तहसील दिवस में पहुंचे। वहां एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
करहल रोड स्थित सेंट सोल्जर स्कूल में करिश्मा गुप्ता पुत्री पिंटू गुप्ता कक्षा आठ में की छात्रा है। मंगलवार को उसकी साथी लड़की संजना ने शिक्षक राहुल से किसी बात पर शिकायत कर दी। बताया जाता है कि उक्त लड़की शिक्षक राहुल की बहन है। छात्रा का आरोप है कि इसके बाद शिक्षक राहुल ने उसे काफी पीटा। इसके बाद वह उसे प्रधानाचार्या सुमन यादव के पास ले गए। आरोप है कि वहां प्रधानाचार्या ने उसे डंडे से बेरहमी से पीटा। इससे उसकी पूरी पीठ और हाथ पैरों पर डंडे के निशान उभर आए। छात्रा किसी प्रकार स्कूल से जान बचाकर भागी। घर पहुंचते ही वह बेहोश हो गई। इस पर परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां होश में आने पर करिश्मा ने पुरी बात परिवार वालों को बताई। इस पर वह छात्रा को लेकर तहसील दिवस पहुंचे। वहां उन्होंने एसपी को पूरा घटनाक्रम सुनाया। एसपी के निर्देश पर छात्रा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क नहीं हो सका है।