फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Son met in checking illegal weapons inspector

चेकिंग में दरोगा पुत्र से मिले अवैध हथियार

Thu, 16 Jun 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 16 Jun 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Son met in checking illegal weapons inspector
गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 थाना पुलिस ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो में से दो युवकों को पकड़ा। दोनों के पास से पुलिस को असलाह और कारतूस मिले हैं, जबकि बरामद स्कार्पियो की जांच की जा रही है कि आखिर यह किसकी है। वहीं पकड़े युवकाें में से एक का पिता बदायूं में दरोगा है। 
विज्ञापन


कस्बा में रात थानाध्यक्ष नरेश चंद्र शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी एक सपा का झंडा लगी स्कार्पियो संख्या यूपी 84 आर 7000 मार्ग में खड़ी दिखी। जिस पर काली फिल्म चढ़ी देखकर इंस्पेक्टर ने पुलिसकर्मियों को काली फिल्म उतारने को कहा इसके बाद गाड़ी में राइफल रखी देखकर तलाशी ली। पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम ध्रुव यादव पुत्र रुकमपाल निवासी ग्राम खिरियापीपल व दूसरे ने उदयपाल पुत्र घनश्याम निवासी ग्राम कोसा थाना बेवर बताया। पुलिस ने ध्रुव के कब्जे से सीएमपी 32 बोर की फैक्ट्री मेड पिस्टल व पांच कारतूस तथा उदयपाल के पास से राइफल 315 बोर व 17 कारतूस बरामद किए। राइफल के लाइसेंस के बारे में पूछताछ करने पर उदयपाल ने बताया कि राइफल उसके रिश्तेदार गंगा सिंह निवासी ग्राम नगला बांध थाना किशनी
विज्ञापन

की है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर धारा 25 के तहत रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही लाइसेंस धारक गंगा सिंह के विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक ध्रुव के पिता रुकमपाल बदायूं (बरेली) में दरोगा के पद पर तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed