फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   panchaayat ke dauraan taabadatod phaayaring, baalika ghaayal

पंचायत के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, बालिका घायल

Wed, 08 Mar 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
panchaayat ke dauraan taabadatod phaayaring, baalika ghaayal
firing
थाना किशनी क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर में बुधवार शाम को बच्चों के विवाद में चल रही पंचायत के दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में चली गोली लगने से 10 वर्षीय बालिका घायल हो गई।  
विज्ञापन

गांव त्रिलोकपुर निवासी राजेश कुमार के बच्चों का दो मार्च को गांव निवासी युवक के बच्चों से विवाद हो गया था। उक्त घटना में ग्रामीणों ने बातचीत के बाद मामले में समझौता करा दिया। तीन मार्च को जब राजेश के बच्चे प्रांजल और रचना घर लौट रहे थे तो आरोपी अखिलेश, अनिल, सर्वेश व एक अन्य ने मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में एनसीआर भी दर्ज हुई थी। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे इसी मामले को लेकर गांव निवासी सत्तराम के दरवाजे पर पंचायत हो रही थी।
विज्ञापन

पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि अखिलेश व उसके  साथियों ने भागते समय कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग में चली एक गोली वहां मौजूद 10 वर्षीय अमीशा को लगी। आनन-फानन में बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed