फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Non province arrested three including wine

गैर प्रांत की शराब सहित तीन गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 28 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Non province arrested three including wine
alcohol - फोटो : demo pic
थाना पुलिस ने बुधवार को तीन शराब तस्करों को गैर प्रांत की शराब के साथ हिरासत में लिया है। उनके कब्जे से दो चार पहिया गाड़ी और कच्ची शराब भी बरामद हुई। पकडे़ तस्कर क्षेत्र में गैर प्रांत और कच्ची शराब का धंधा कर रहे थे।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र में गैर प्रांत की शराब बडे़ पैमाने पर तस्करी कर लाई जा रही है। शराब लाने के लिए तस्कर लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बुधवार सुबह थानाध्यक्ष ने गांव जसरथपुर के समीप मुखबिर की सूचना पर तीन शराब तस्करों को माल सहित हिरासत में ले लिया। पकडे़ गए आरोपियों ने अपने नाम राहुल निवासी गांव जसरथपुर, बबलू यादव निवासी नगला लायक थाना दन्नाहार और प्रवीन कुमार निवासी हमीरपुर थाना दन्नाहार बताया। 
विज्ञापन

पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक सेंट्रो और वैगनआर कार बरामद हुई। तीनों लोग उक्त वाहनों से गैर प्रांत की शराब को क्षेत्र में सप्लाई करते थे। तलाशी के दौरान 50 पेटी में गोवा ब्रांड के करीब 2400 क्वार्टर के साथ 40 लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में तस्करों ने बताया कि आलीपुर खेड़ा निवासी शैलेंद्र शराब तस्करी को कार किराए पर देता है जबकि वैगनआर कार खुद राहुल की है। थाना पुलिस ने गिरफ्तार तीनों शराब तस्करों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed