{"_id":"571d04f24f1c1bfa248b55a9","slug":"crooks-who-robbed-the-cashier-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशियर से लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैशियर से लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में 14 दिन पूर्व पेट्रेाल पंप के कैशियर से लूट के एक आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। वहीं अन्य दो आरोपी सैफई में गिरफ्तार कर लिए गए।
किशनी थाना क्षेत्र में 11 अप्रैल की सुबह पेट्रोल पंप का कैश बैंक में जमा करने जा रहे कैशियर से बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलाह दिखाकर 8.50 लाख रुपये लूट लिए थे। थाना पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार सुबह पुलिस ने ग्राम पतारा के समीप थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम मूलुपुरा निवासी ऋषि यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से लूटे गए 22000 लूट में प्रयुक्त अपाचे, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने और थाना करहल थाना क्षेत्र के नगला सेवाराम निवासी सौरभ, बंटू ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इंस्पेक्टर कुरावली ने बताया कि दोनों आरोपी सौरभ और बंटू दो दिन पूर्व सैफई में चेकिंग के दौरान पकड़ लिए थे। दोनों जेल में हैं। जल्द ही पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर लूटी गई नकदी बरामद कर लेगी। पुलिस ने ऋषि यादव को जेल भेज दिया है।