{"_id":"c1569af1f6d4d7a3388a6674fcfaa781","slug":"babita-out-of-bodies-found-in-the-warehouse-of-fatehabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम में मिला शव फतेहाबाद की बबिता का निकला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोदाम में मिला शव फतेहाबाद की बबिता का निकला
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र में सोमवार की सुबह गोदाम में मिले महिला के शव की पहचान उसके भाई और पिता ने कर ली है। पुलिस का कहना है कि महिला के शव का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। पुलिस ने इस संबंध में फतेहाबाद पुलिस से भी जानकारी जुटाई है।
जनपद आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के ग्राम रैपुरा अहिर निवासी बंगाली यादव परिवारीजनों के साथ बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने सोमवार को किशनी गोदाम में मिली महिला के शव की पहचान अपनी पुत्री बबिता (30) के रूप में की। बंगाली ने किशनी थाने पहुंच कर बताया कि उनकी पुत्री का बायां हाथ टेढ़ा है। मृतका उनकी पुत्री ही है। बबिता की शादी उन्होंने 12 वर्ष पूर्व जनपद आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम जगराजपुर निवासी राकेश यादव के साथ की थी। 25 सितंबर को जब उनका पुत्र बबिता को बुलाने गया तो ससुरालीजनों ने बताया कि बबिता को उन्होंने बस में मायके जाने के लिए 24 सितंबर को ही बैठा दिया है। घटना के पांच दिन पूर्व बबिता ने फोन पर मारपीट की शिकायत भी की थी। घटना के संबंध में थाना फतेहाबाद में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई है। वहीं थानाध्यक्ष किशनी का कहना है कि शव का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। पुलिस शव के पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है।