फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Computer science has saved or sweated

कंप्यूटर साइंस ने छुड़ाया पसीना

Sat, 18 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 18 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Computer science has saved or sweated
कंप्यूटर साइंस ने छुड़ाया पसीना - फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हुईं। पहले दिन बीए-बीएससी की परीक्षाएं हुई। बीएससी तृतीय वर्ष का कंप्यूटर साइंस का पेपर देख जहां परीक्षार्थियों के चेहरे मुरझा गए। वहीं बीए फाइनल वर्ष गृह विज्ञान का पेपर सरल देख परीक्षार्थी के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

परीक्षार्थी तब्बू ने परीक्षा समाप्त होने के बाद कहा कि कंप्यूटर साइंस के पिछली बार का प्रश्न पत्र उसने देखा है। उसकी अपेक्षा इस वर्ष का प्रश्न पत्र कठिन है। तैयारी के आधार पर तीन ही प्रश्न आए। परीक्षार्थी राहुल चौहान ने कहा कि कंप्यूटर साइंस का प्रश्नपत्र कठिन आया है। तैयार किए गए प्रश्न काफी कम आए हैं। इसके चलते पेपर ज्यादा अच्छा नहीं हुआ। वहीं बीए फाइनल की परीक्षार्थी अमृता ने कहा कि आशा के अनुरूप फूड साइंस का प्रश्नपत्र आया है। परीक्षा देने से पहले काफी तनाव था लेकिन पेपर सामने आते ही राहत की सांस ली। प्रश्नपत्र के उत्तर काफी लंबे थे लेकिन कठिन नहीं थे।
विज्ञापन

चित्रगुप्त के नोडल केंद्र प्रभारी डा. चंद्रजीत यादव ने बताया कि उनके कालेज से संबद्ध 16 केंद्रों पर होमसाइंस की परीक्षा हुई है। इसमें पंजीकृत 542 में से 525 ने परीक्षा दी। वहीं कंप्यूटर साइंस की परीक्षा दो केंद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत 18 के सापेक्ष 15 ने परीक्षा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed