फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Co-secretary of the scam in the purchase of wheat

सहकारी समिति की सचिव ने किया गेहूं खरीद में घोटाला

Tue, 21 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 21 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Co-secretary of the scam in the purchase of wheat
गेहूं खरीद की तैयारी, बारदाने की जानकारी नहीं
साधन सहकारी समिति समान की सचिव व गेहूं खरीद केंद्र की प्रभारी विमलेश कुमारी पर गेहूं की खरीद में 6.63 लाख रुपये का गबन करने का आरोप लग रहा है। वह पिछले करीब 15 दिनों से लापता है और उसका मोबाइल भी स्विच आफ आ रहा है। पीसीएफ के जिला प्रबंधक ने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दे दी है, साथ ही सहकारिता विभाग से उसके खिलाफ कार्रवाई करने और गबन की धनराशि पीसीएफ के खाते में जमा कराने को कहा है। 
विज्ञापन


 किशनी तहसील में समान साधन सहकारी समिति पर पीसीएफ (प्रादेशिक कोआपरेटिव फेडरेशन) का गेहूं खरीद केंद्र खोला गया था। इसकी प्रभारी समिति की कार्यवाहक सचिव विमलेश कुमारी को बनाया गया था। केंद्र को 2394 क्विंटल गेहूं की खरीद का लक्ष्य दिया था। केंद्र प्रभारी ने किसानों को भुगतान करने के लिए पीसीएफ से 36.50 लाख रुपये की मांग की थी, जिसे केंद्र के खाते में जमा करा दिया गया था। गत 14 मई तक केंद्र प्रभारी ने 2251.75 क्विंटल गेहूं की खरीद होने की रिपोर्ट भेजी, जबकि पीसीएफ के गोदाम में मात्र 1959 क्विंटल गेहूं ही पहुंचा। खरीद के मुकाबले  291.75 क्विंटल कम गेहूं गोदाम में भेजा गया। अधिकारियों ने इसके बारे में पूछा तो विमलेश कुमारी 15 दिन पूर्व बिना किसी को सूचना दिए लापता हो गई। उनकी कोई जानकारी नहीं मिली तो अधिकारियों को शक हुआ। उन्होंने नौ जून को केंद्र का खाता चेक किया तो पता चला कि खाते से 1.97 लाख रुपये भी निकाल लिए गए थे। खाते में मात्र 19809 रुपये ही बचे थे। 291.75 क्विंटल गेहूं की कीमत समर्थन मूल्य से करीब 443775 रुपये होती है। इसके अलावा अन्य खर्चों में भी अनियमितता की। कुल 6.63 लाख रुपये की धनराशि के गबन का आरोप विमलेश कुमारी पर लग रहा है।
विज्ञापन


विमलेश कुमारी सहकारिता विभाग की कर्मचारी थी। वो लाखों रुपये का गबन कर लापता हैं। संबंधित विभाग को जानकारी दी गई है साथ ही उनसे गबन का पैसा भी खाते में जमा कराने के लिए कहा गया है। अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-  पीके माहेश्वरी, जिला प्रबंधक पीसीएफ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed