फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Chain and earrings snatched from woman riding a bike with her husband

Mainpuri News: पति के साथ बाइक पर जा रही महिला से लूटी चेन और कुंडल

Tue, 14 Jul 2026 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Chain and earrings snatched from woman riding a bike with her husband
दन्नाहार(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पति के साथ बाइक पर आ रही महिला से गांगसी नहर पुल के पास लुटेरों ने सोने की चेन व कुंडल लूट लिए। वारदात अंजाम देने के बाद लुटेरे बुझिया गांव की ओर भाग गए। सूचना पर एसपी सिटी, सीओ ने घटनास्थल पहुंच कर पीड़िता से जानकारी ली। क्षेत्र में कॉबिंग कराने के साथ ही टीमें लुटेरों की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन

जनपद इटावा के थाना जसवंत नगर क्षेत्र के गांव नगला बाबा के रहने वाले विमल किशोर मंगलवार सुबह पत्नी मुन्नी देवी को घुटने के दर्द की दवा दिलाने के लिए बाइक पर बैठा कर थाना क्षेत्र के गांव गांगसी आ रहे थे। करीब 11:30 बजे गांगसी नहर पुल के पास एक बाइक सवार दो बदमाश दंपती के बराबर में आए और ओवरटेक कर बाइक रुकवा ली। बाइक रुकते ही मुन्नी देवी के गले में पड़ी सोने की चेन व कान के कुंडल लूट लिए।
विज्ञापन

घटना से सहमे हुए दंपती बिना विरोध किए चुपचाप खड़े रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे बुझिया पुल की तरफ भाग गए। लूट की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने दंपती से घटना की जानकारी ली। लुटेरों की तलाश में पुलिस ने क्षेत्र में कॉबिंग शुरू कर दी, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
घिरोर और करहल में बैरियर लगाकर की चेकिंग
थाना दन्नाहार क्षेत्र में इटावा के दंपती से लूट की घटना के बाद पुलिस तुरंत ही सक्रिय हो गई। लुटेरों के बुझिया पुल की तरफ भागने की जानकारी मिलते ही करहल पुलिस ने तुरंत ही बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। घिरोर थाने को भी सक्रिय कर दिया गया। बता दें कि दोनों ही जनपदों से जनपद इटावा और जनपद फिरोजाबाद की सीमा लगती है। देर शाम तक सघनता से लुटेरों की तलाश में चेकिंग की जाती रही।

------
वर्जन
इटावा के रहने वाले दंपती के साथ हुई घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। -अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed