फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Cancelled leases should be reinstated.

Mainpuri News: निरस्त किए गए पट्टे बहाल किए जाएं

Tue, 17 Feb 2026 12:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Cancelled leases should be reinstated.
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने सोमवार को किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए उप जिलाधिकारी भोगांव को ज्ञापन दिया। तहसील क्षेत्र के मौजा छाछा में अवैध रूप से निरस्त किए गए पट्टे अतिशीघ्र बहाल कराए जाने तथा किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील भोगांव क्षेत्र अध्यक्ष साबिर अली के नेतृत्व में किसान तहसील भोगांव पहुंचे। तहसील परिसर में पदाधिकारियों ने किसानों के साथ बैठक की। बैठक करने के बाद किसानों की मांगों को लेकर पांच सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी भोगांव को दिया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि तहसील क्षेत्र के मेदेपुर के लेखपाल प्रदीप गोयल को हटाया जाए। ग्रामसभा काशेपुर से दोदापुर के चकरोड की पैमाइश करवाकर उनको खुलवाया जाए। गोवंशों से किसानों को निजात दिलाई जाए। नगला हरीसिंह की ग्रामसभा गोशलपुर गहियर की जमीन की पैमाइश वर्तमान लेखपाल को हटाकर करवाई जाए। जिला उपाध्यक्ष बेंचेलाल राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष बेवर संतोष कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष जागीर प्रदीप कुमार, तहसील उपाध्यक्ष नीरज यादव, ब्लॉक संगठन मंत्री राजीव यादव, रामकुमार यादव, जागेश्वर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed