{"_id":"57433ec44f1c1b7818691518","slug":"bhagwat-katha-human-auditory-troubles","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा श्रवण से मानव के कष्ट दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथा श्रवण से मानव के कष्ट दूर
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 23 May 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बा के मोहल्ला कुचलिया स्थित चतुर्भुजी महाराज के मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पूर्व कलश यात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर निकलीं।
सर्वप्रथम कथावाचक पं. रामश्याम तिवारी ने हवन-यज्ञ संपन्न कराया। कलश यात्रा चतुर्भुजी मंदिर से नगर के इटावा रोड, जीटी रोड होती हुई वापस कथा स्थल पहुंची। इस दौरान पंडित रामश्याम तिवारी ने कलशों को स्थापित करा पूजन कराया। कथा के पहले दिन उन्हाेंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मानव के कष्टों का निवारण हो सकता है। बशर्ते वह कथा में बताई गई बातों और उसके नियमों का पालन करे। कथा परीक्षित सुनील कुमार शुक्ला व संजू शुक्ला ने व्यासजी तथा कथावाचक की आरती उतारकर स्वागत किया। इस मौके पर श्रीशंकर दीक्षित, सुभाष दीक्षित, सुरेंद्र दीक्षित, वीरेश चतुर्वेदी, छोटे दीक्षित समेत अनेक लोग मौजूद रहे।