{"_id":"1-90989","slug":"Mainpuri-90989-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 847 पेटी शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 847 पेटी शराब पकड़ी
Mainpuri
Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। घिरोर पुलिस ने बुधवार को हरियाणा प्रांत की 847 पेटी शराब ट्रक से बरामद की। चालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस चालक की जानकारी के आधार पर शराब तस्कर की जानकारी जुटा रही है।
घिरोर पुलिस को सूचना मिली कि हरियाणा प्रांत की शराब मैनपुरी ले जाई जा रही है। पुलिस ने सूचना के आधार पर घिरोर-शिकोहाबाद मार्ग पर ब्रेकर के समीप वाहन चेकिंग शुरू कर दी। शिकोहाबाद की ओर से आ रहे ट्रक (एचआर 38 आर/0150) को रोका। पुलिस ने ट्रक की चेकिंग की तो उसमें 847 शराब की पेटियां रखी हुई थीं।
पुलिस चालक और ट्रक को थाने ले गई। वहां पूछताछ में चालक ने बताया कि उसका नाम राजपाल निवासी बाहू अकबरपुर थाना सदर जिला रोहतक हरियाणा है। यह शराब उसने सोनीपत से लोड की थी। कहा गया था कि मैनपुरी से पांच किमी पहले मोबाइल नंबर पर फोन कर देना। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर तस्कर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गिनती में निकले 40656 क्वाटर
थाने में लाकर पुलिस कर्मियों ने पेटियों को खोलकर शराब के क्वार्टर की गिनती की। गिनती के दौरान 40656 क्वार्टर निकले। पुलिस के अनुसार शराब की कीमत लगभग 17 लाख रुपये है।
पूर्व में भी पकड़ी गई थी 975 पेटी शराब
कोतवाली पुलिस ने भी पिछले माह हिमाचल प्रदेश में निर्मित 975 पेटी शराब कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगरूपपुर में निर्माणाधीन विद्यालय के पास बरामद की थी। पुलिस ने शराब की पेटी रखे एक ट्रक, एक टाटा मैजिक, एक बोलेरो और पास में ही खड़ी बिना नंबर की एक कार भी बरामद की थी। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ भी लिया था। गिनती के दौरान इन पेटियों में 46800 क्वाटर मिले थे।
गैर प्रांत की 50 क्वाटर शराब पकड़ी
थाना घिरोर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने औंछा क्षेत्र के ग्राम नगला सलेही में छापा मारा। टीमों ने नगला सलेही स्थित एक मकान से 50 क्वाटर हरियाणा प्रांत की शराब बरामद की थी।