फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   नगला खेड़ा में करंट से युवक की मौत

नगला खेड़ा में करंट से युवक की मौत

Tue, 02 Jul 2013 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Tue, 02 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुरावली। क्षेत्र के गांव नगला खेड़ा में सोमवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। घटना के संबंध में मृतक के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम नगला खेड़ा में पूर्व सभासद संजू गुप्ता का मकान है। रविवार की रात वहां जाहरवीर बाबा का जागरण हुआ था। जागरण में ग्रामीण विपिन कुमार (27) पुत्र तारा चंद्र ने अपना साउंड सिस्टम लगाया था। पूर्व सभासद के मकान के ऊपर से शहादतपुर फीडर की हाईटेंशन लाइन गुजरती है। सोमवार की सुबह कार्यक्रम के समापन के बाद विपिन लाउडस्पीकर उतारने के लिए छत पर पहुंचा तभी वहां से गुजर रही लाइन में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। परिवारीजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं विपिन के पिता ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि उनके घर के समीप खड़े खंभे में करंट प्रवाहित हो रहा है। सोमवार की सुबह सात बजे के लगभग विपिन शौच के लिए जा रहा था। गली में खड़े खंभे के समीप पहुंचा तभी उसका हाथ चपेट में आ गया। मौके पर ही विपिन की मौत हो गई। पिता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई को कहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। विपिन की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed