फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Youth dies after being crushed by a loader vehicle

लोडर वाहन से कुचलकर युवक की मौत, मचा कोहराम

Sun, 08 Sep 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being crushed by a loader vehicle
महोबा। महोबा-बृजपुर मार्ग में ग्राम छिकहरा के समीप सड़क किनारे फंसे लोडर वाहन को निकालते समय पहिया की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अन्य दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के ग्राम बृजपुर निवासी घनश्याम (40) पुत्र अलमा शनिवार को महोबा आया था। शाम के समय वह लोडर वाहन से घर वापस लौट रहा था। लोडर में टिनशेड लदे थे। जैसे ही लोडर वाहन ग्राम छिकहरा के समीप पहुंचा तो सड़क किनारे कच्ची रास्ता में एक पहिया फंस गया। जिससे लोडर में सवार चार लोग धक्का देकर पहिया निकालने लगे। अचानक लोडर के आगे बढ़ जाने से घनश्याम पहिया की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों का अस्पताल में रो रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

जनपद बांदा के ग्राम मटौंध निवासी शांति (30) पत्नी राजकरन परिजनों के साथ बाइक से महोबा आई थी। तभी विजय सागर पक्षी विहार के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी तरह ग्राम सिजवाहा निवासी परमलाल अपनी पत्नी मंशादेवी के साथ बाइक से महोबा आ रहा था। तभी सूरा चौकी के समीप सड़क से निकल रहे सर्प को देखकर बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे दोनों गिरकर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed